{"_id":"5bbb2cd8867a5568106b34ca","slug":"attempt-to-murder-in-auraiya-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया में चार बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औरैया में चार बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान को गोली मारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 08 Oct 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
औरैया में किसान को गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में औरैया जिले के दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े ककोर मुख्यालय के पास एक किसान को चार लोगों ने गोली मार दी। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है।
यह घटना दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के ककोर स्थित बिहारी पेट्रोल पंप के पास की है। यहां सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर से डीजल भराने आए किसान प्रेमकिशन उर्फ पप्पू लाला (50) निवासी ग्राम गौरी गंगाप्रसाद के मजरा बियांपुर को चार हमलावरों ने तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
यह घटना दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के ककोर स्थित बिहारी पेट्रोल पंप के पास की है। यहां सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर से डीजल भराने आए किसान प्रेमकिशन उर्फ पप्पू लाला (50) निवासी ग्राम गौरी गंगाप्रसाद के मजरा बियांपुर को चार हमलावरों ने तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
औरैया में किसान को गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
गोली उसकी गर्दन में लगी। लहुलुहान हालत में क्षेत्रीय लोगों ने किसान को जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सैफई मिनी पीजीआई के लिए रेफर किया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
दिबियापुर एसओ और सीओ भी मौके पर पहुंचे। घायल ने पुलिस को चार लोगों के नाम बताए हैं। इस मामले में पुरानी रंजिश की बात बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुए इस कांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।