फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attempt to misbehave with girl in unnao

ट्रक खड़ा कर घर में घुसा और युवती के अड़ा दी चाकू, शोर सुन दौड़े घरवाले और सिखाया सबक

Wed, 04 Apr 2018 09:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Apr 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
attempt to misbehave with girl in unnao
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर जा रहा ट्रक चालक रास्ते में सड़क किनारे एक युवती के घर में घुस गया। चालक ने युवती के चाकू लगाकर  दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिजनों की नींद खुल गई। इन्होंने युवक को पकड़ कर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


 एक गांव निवासी रामू पुत्र राजबहादुर ट्रक चालक है। वह लगभग एक माह बाद  मंगलवार रात ट्रक लेकर गांव आया था। गांव के बाहर ट्रक खड़ा कर वह पैदल घर जा रहा था। रास्ते में वह एक मकान में घुस गया। यहां मौजूद युवती के चाकू अड़ाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर परिजनों की नींद खुल गई। इन्होंने युवक को दबोच लिया। इसके बाद पिटाई कर दी। साथ ही सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस रामू को हिरासत में लेने के साथ ही युवती को कोतवाली लाई।

विज्ञापन

 

बुधवार सुबह युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुणदेव द्विवेदी ने बताया कि युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed