फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempt to kill witness in murder case, FIR against three

Kanpur News: हत्या के मामले में गवाह को जान से मारने का प्रयास, तीन पर प्राथमिकी

Sat, 21 Mar 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill witness in murder case, FIR against three
रूरा। थाना क्षेत्र के सलेमपुर में बुधवार शाम को बहन के हत्या के मामले में गवाह युवती संदिग्ध हालत में घर में पड़ी मिली। परिजन ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद युवती की मां ने छोटी बेटी के हत्यारोपी व उसके परिजन पर बड़ी बेटी को जान से मारने के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी अनीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी छोटी बेटी कंचन की गांव के शिवम उर्फ शुभम ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में उनकी बड़ी बेटी आरती गवाह है। 18 मार्च की शाम को वह खेतों पर गई थीं। बीमार पति व बेटी घर पर थी। आरोप लगाया कि इसी बीच आरोपी शिवम उर्फ शुभम, उसके पिता दिनेश व चाचा अनिल पीछे के दरवाजे से घर में घुस आए और बेटी का गला कसकर हत्या करने का प्रयास किया। खटपट की आहट मिलने पर छप्पर के नीचे लेटे पति ने शोर मचाया तो आरोपी बेटी को छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन

बताया कि खेत घर आने पर उन्होंने तीनों आरोपियों को घर से निकलकर भागते हुए देखा। जब वह घर के अंदर पहुंची तो बेटी कमरे में मरणासन्न हालत में पड़ी थी। परिजन ने उसे इलाज के लिए सीएचसी शिवली में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि कंचन की हत्या के मामले में आरोपी शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है, मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed