फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attack on youth returning from wedding ceremony, one murdered and another seriously injured

Orai: शादी समारोह से लौट रहे युवकों पर हमला, एक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, बीच-बचाव में दूसरा गंभीर घायल

Tue, 06 Feb 2024 09:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Feb 2024 09:34 AM IST
सार

Orai News: आटा थाना क्षेत्र में विवाद के बाद शादी समारोह से लौट रहे युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। वहीं, उसको बचाने में दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Attack on youth returning from wedding ceremony, one murdered and another seriously injured
orai murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई के आटा थाना क्षेत्र में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। उसको बचाने पहुंचे एक युवक को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर आटा थाना समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी डॉ. ईरज राजा ने भी जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के परासन के मजरा भडरा डेरा निवासी किसान भूप सिंह गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर हमीरपुर जिले के गांव दोहराई में एक शादी कार्यक्रम में गया था। यहां किसी बात पर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

देर रात करीब गांव वापस लौटते समय आरोपियों ने उन्हें घर लिया। उनके हाथ में धारदार हथियार और लाठी डंडे थे। भूप सिंह की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। उसको बचाने में चंद्रशेखर भी घायल हो गया। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसपी ने बताया कि तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
बताया कि मामले में हरीलाल (हमीरपुर निवासी), हीरालाल, ब्रजकिशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी लाला फरार चल रहा है। उसकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। एक क ही परिवार के लोगों के बीच विवाद था। आरोपी पक्ष के कई लोग नशे में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed