फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attack on soldier and his wife, report on seven

Kanpur News: जवान व उसकी पत्नी से मारपीट, सात पर रिपोर्ट

Fri, 10 Jan 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Attack on soldier and his wife, report on seven
झींझक। नगर के सराफा बाजार में मंगलवार को बाइक गिरने को लेकर व्यापारी व वायु सेना के जवान के बीच विवाद हो गया था। मंगलवार रात को जवान की पत्नी ने सात लोगों पर अभद्रता कर मारपीट व बलवा की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं मामले में पहले व्यापारी की ओर से 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

झींझक के मालवीय नगर निवासी दिव्या भदौरिया ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि पति विनीत सिंह वायुसेना में जवान हैं। वर्तमान में वह असम में तैनात हैं। वह अवकाश पर घर आए हैं। मंगलवार दोपहर 1:45 बजे के करीब वह पति के साथ बाइक से बाजार में सामान खरीदने गईं थी। वहां पति ने बाइक किशन मिश्रा उर्फ अभिषेक की दुकान के बाहर खड़ी कर खरीदारी करने लगे। वापस लौटने पर बाइक जमीन पर पड़ी थी। पति बाइक उठाकर चलने लगे तो किशन मिश्रा, राज वर्मा, तन्नू व चार अज्ञात लोगों ने बाइक की चाभी छीन कर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने दुकान का शीशा टूटने की बात कह 20 हजार रुपये जुर्माना मांगने लगे। इस पर उसने अपने पिता को फोन किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पिता के आने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ा। शिकायत दर्ज कराने के लिए चौकी जाने के दौरान भी आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed