फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Attack on police team in hamirpur

हमीरपुर: जुआरियों को पकड़ने गए दरोगा पिटे, नाक में आई चोट, जुआरियों को छुड़ाकर ले गईं महिलाएं 

Wed, 13 Jan 2021 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Attack on police team in hamirpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के धुंधपुर गांव में जुआरियों को पकड़ने गए कैथी चौकी प्रभारी को महिलाओं ने घेर लिया। उनकी पिटाई कर दी और जुआरियों को छुड़ा ले गईं। मारपीट में चौकी प्रभारी के नाक में चोट लगी है। सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मगर कोई हाथ नहीं लगा। वहीं दरोगा के साथ गए सिपाही मूकदर्शक बने खड़े रहे। एसपी ने कहा महिलाओं ने धक्कामुक्की की है। कार्रवाई की जाएगी। धुंधपुर गांव में काफी समय से नालबंद जुआ के अड्डे खुलेआम संचालित होते हैं। बुधवार को सूचना पर कैथी चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गांव के बाहर एक मंदिर के पास जुआ चल रहा था। पुलिस के पहुंचते ही जुआरी भागने लगे। इसी बीच पुलिस ने तीन जुआरियों को पकड़ लिया। जिसमें एक धुंधपुर निवासी बकरी व्यापारी व दो लोग अतरैया गांव निवासी बताए जा रहे हैं। जिसमें एक जुआरी कमलेश निषाद के पकड़े जाने की सूचना पर उनकी पत्नी, बेटी व अन्य लोग आ धमके और दरोगा से कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर कमलेश निषाद की पत्नी रामपति व पुत्री कोमल निषाद समेत अन्य लोग दरोगा से भिड़ गए। मारपीट कर दरोगा के नाक में चोट पहुंचाई। इसके बाद सभी जुआरियों को छुड़ाकर ले गए। वहीं दरोगा के साथ गए सिपाही गिरेंद्र सिंह व सोहन सिंह तमाशबीन बने रहे।

चौकी प्रभारी पर हमला होने की सूचना थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह को मिलने पर वह फोर्स लेकर गांव पहुंचे और जुआरियों की तलाश में छापा मारा। मगर उनके हाथ कोई नहीं लगा। घायल दरोगा का मौहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया दरोगा जुआरियों को पकड़ते समय गिरकर घायल हुए हैं। साथ गए सिपाही भी चुटहिल हैं। जुआरियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में एसपी एनके सिंह ने बताया महिलाओं के धक्कामुक्की में दरोगा को मामूली चोट आई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

क्या हर बार गिरकर घायल होते हैं पुलिसकर्मी 
इस माह दो बार पुलिसकर्मी गिरकर घायल हुए है। बतादें एक जनवरी की रात कस्बे में पेट्रोल पंप के समीप नई बस्ती में कुछ युवाओं ने बार बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित किया था। तब कार्यक्रम में कुछ युवा नशे की हालत में उपद्रव करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष ने कस्बा इंचार्ज के साथ कुछ सिपाहियों को मौके पर भेजा।

कस्बा इंचार्ज ने उपद्रवी युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और युवक भाग निकले। बाद में पुलिस ने सफाई दी कि भागते समय अंधेरे में गिरकर वह घायल हुए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस आखिरकार गिरकर ही क्यों घायल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed