फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attack on food department team during Sampling of Food products

फर्रुखाबाद: खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के दौरान टीम पर हमला, 29 पर केस

Sat, 03 Nov 2018 10:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Attack on food department team during Sampling of Food products
कोतवाली में व्यापार मंडल व खाद्य सुरक्षा टीम से वार्ता करते एसडीएम अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में त्योहार से पहले मिलावट की रोकथाम के लिए जांच और सैंपलिंग को निकली सरकारी टीम विरोध में घिर गई। आरोप है कि गल्ला मंडी में खाद्य सामग्री के नमूने लेने वाली टीम के साथ हाथापाई कर सैंपल छीन लिए गए। सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए गए। फूड इंस्पेक्टर आशीष वर्मा ने अखिल भारतीय व्यापार मंडल के नेताओं व भाकियू नेता सहित 29 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर में जांच करने पहुंची टीम का व्यापार मंडल कंछल गुट के नेताओं ने विरोध किया था। मामला एसडीएम अनिल कुमार तक पहुंचने पर उन्होंने व्यापारी नेताओं को शनिवार को कोतवाली बुलाया। व्यापारी नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, कमलेश भारद्वाज, जितेंद्र रस्तोगी, अतुल गुप्ता कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


वहां एसडीएम के सामने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार, जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार, फूड इंस्पेक्टर संतोष कुमार वर्मा व कायमगंज के फूड इंस्पेक्टर आशीष कुमार वर्मा व व्यापारी नेताओं के बीच बातचीत हुई। व्यापारियों ने अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विधायक अमर सिंह खटिक ने भी उत्पीड़न की बात कही...

Attack on food department team during Sampling of Food products
चेकिंग के दौरान लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दिवाली तक नमूने न भरने की मांग की। एसडीएम ने नमूने भरने को जरूरी काम बताया। व्यापारियों ने बिजली चेकिंग के नाम पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया। कोतवाली पहुंचे विधायक अमर सिंह खटिक ने भी बिजली की जांच के नाम पर उत्पीड़न की बात कही।

इस पर कंछल गुट के व्यापारी नेताओं के साथ तय हुआ कि खाद्य टीम दो व्यापारी नेताओं व एसडीएम के संज्ञान में लाकर जांच करेगी। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे टीम गल्ला मंडी में जांच करने पहुंची तो माहौल बिगड़ गया। फूड इंस्पेक्टर आशीष वर्मा के मुताबिक वैष्णो किराना स्टोर से किशमिश की जांच के लिए प्रपत्र तैयार कर रहे थे। तभी दुकान में उपस्थित चंद्र किशोर ने लोगों को बुला लिया।

अखिल भारतीय व्यापार मंडल के उमेश गुप्ता व भाकियू नेता मुन्नालाल सक्सेना व अन्य व्यापारी वहां पहुंच गए और लिए गए सेंपल छीनकर हाथापाई कर दी। नारेबाजी करती भीड़ ने अभिलेख भी फाड़ दिए।
 
इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर की तहरीर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, नीरज रस्तोगी और प्रवेश, भाकियू नेता मुन्नालाल सक्सेना को नामजद किया है। दर्ज रिपोर्ट में 25 अज्ञात लोगों का भी हवाला है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed