फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attack on Businessman with knife in property dispute in Kanpur

कानपुर: प्रॉपर्टी के विवाद में कारोबारी पर चाकू-छुरी से हमला, दुकान में आग लगाई, एक की हालत गंभीर

Wed, 21 Jul 2021 03:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jul 2021 03:50 PM IST
सार

बुधवार सुबह आनंद और उसके पिता पवन ने दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर राहुल जैन की दुकान में आग लगा दी। कब्जे का प्रयास करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने राहुल और उसके चचेरे भाई तरुण जैन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
attack on Businessman with knife in property dispute in Kanpur
राहुल और तरुण अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मनीराम बगिया में बुधवार सुबह एक दुकान पर कब्जे को लेकर बवाल हो गया। कब्जे का प्रयास करने वालों ने पहले दुकान में आग लगा दी और फिर दुकान मालिक भाइयों पर चाकू-छुरी से हमला कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। हमला करने के मुख्य आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मनीराम बगिया में जैन परिवार का एक हजार वर्ग गज का एक मकान है। मकान बंटवारे को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक परिवार के एक सदस्य ने 2005 में अधिवक्ता आनंद वर्मा को मकान के निचले हिस्से की दुकान बेच दी थी।
विज्ञापन


तब से ये भी मामला कोर्ट में चल रहा है। बुधवार सुबह आनंद और उसके पिता पवन ने दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर राहुल जैन की दुकान में आग लगा दी। कब्जे का प्रयास करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने राहुल और उसके चचेरे भाई तरुण जैन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पेट, सीने, गर्दन और पीठ पर छुरी और चाकू से वार कर दिए।इंस्पेक्टर ने बताया कि तरुण की हालत गंभीर है। इलाज जारी है। राहुल केपीएम में भर्ती है। आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर आगे की करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed