फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Attached property of gangster act accused in Hardoi

हरदोई: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की संपत्ति कुर्क, बदमाश पर दर्ज हैं कई मुकदमे

Fri, 13 May 2022 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 May 2022 01:18 PM IST
सार

यूपी के हरदोई में पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके तहत रौजा थाना क्षेत्र के बदमाश की छह लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पर कई थानों में गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Attached property of gangster act accused in Hardoi
जब्त बोलेरा के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हो रही अपराधियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप का माहौल है। साथ ही प्रशासन आरोपियों और गैंगस्टर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी कर रहा है। इसी क्रम में हरदोई जिले में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चांद मोहम्मद की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की इसके तहत आरोपी की छह लाख रुपये से अधिक की कीमत की बोलेरो को जब्त किया गया है।

विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर के आरोपी पर कार्रवाई की है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शाहजहांपुर जनपद के रौजा थाना क्षेत्र के रुकनपुर निवासी चांद मोहम्मद पुत्र मुबारक गैंगस्टर का आरोपी है। उसके खिलाफ शाहाबाद और शाहजहांपुर थाने में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

उसने गैंग बनाकर लोगों को डरा धमकाकर संपत्ति बनाई थी। एसपी ने बताया कि मझिला थाना प्रभारी ने टीम के साथ शुक्रवार को उसकी छह लाख रुपये कीमत की बोलेरो कुर्क कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed