{"_id":"58c2b2bf4f1c1bda32dc5022","slug":"ats-documents-seized-from-gm-khan-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक के अंकल के घर पहुंची एटीएस, छानबीन में हाथ लगे खुफिया दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक के अंकल के घर पहुंची एटीएस, छानबीन में हाथ लगे खुफिया दस्तावेज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 08:03 PM IST
सार
- गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह पहुंची एटीएस, एसटीएफ, एलआईयू की टीमें
-एयरफोर्स में नौकरी के दौरान के कागजात, साहित्य, किताबें कब्जे में लीं
विज्ञापन
जीएम खान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंक का अंकल गौस मोहम्मद उर्फ जीएम खान के मनोहर नगर जाजमऊ स्थित घर पर गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह एटीएस, एसटीएफ, एलआईयू और पुलिस की टीमों ने फिर छापा मारा। टीमों ने उसके घर से दस्तावेज, कागजात, साहित्य और अन्य चीजें जब्त कीं।
जीएम खान के बेटे अब्दुल कादिर खान ने बताया कि गुरुवार देर रात कई टीमें घर आईं। उन्होंने घर की तलाशी ली और पिता गौस मोहम्मद के सारे कागजात जब्त किए। उन्होंने पिता के एयरफोर्स में तैनाती के दौरान के कागजात और अन्य दस्तावेज ले लिए। कादिर ने बताया कि पिता गौस मोहम्मद को इस्लामी साहित्य और इस्लाम से जुड़ी अन्य कई किताबें पढ़ने का शौक था। सारी किताबों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
शुक्रवार सुबह फिर टीमों ने छापा मारा और तलाशी ली। बता दें कि मूलरूप से रायबरेली के महाराजगंज का रहने वाला गौस मोहम्मद खान एयरफोर्स से रिटायर्ड होने के बाद परिवार के साथ मनोहर नगर जाजमऊ में मकान बनवाकर रहता था। घर में पत्नी जाहिदा बेगम, दो बेटे अब्दुल कादिर, आदिल खान और एक बेटी है। दोनों बेटे लखनऊ में जूते बेचते हैं। जीएम खान को इस गैंग का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।