{"_id":"64f6dd852ae60b24a2052c2c","slug":"atm-lock-broken-in-chakeri-thieves-ran-away-due-to-sirens-footage-of-vicious-people-captured-in-camera-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चकेरी में एटीएम का ताला तोड़ा...सायरन बजने से भागे चोर, शातिरों की फुटेज कैमरे में हुईं कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चकेरी में एटीएम का ताला तोड़ा...सायरन बजने से भागे चोर, शातिरों की फुटेज कैमरे में हुईं कैद
Tue, 05 Sep 2023 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:21 PM IST
सार
Kanpur Crime: सोमवार रात चोरों ने एटीएम के अंदर स्टोर का ताला तोड़ा। इसी दौरान सायरन बजने से चोर भाग निकले। चकेरी पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है। चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
एटीएम का ताला तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने एक एटीएम का ताला तोड़कर लूट को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि्र सायरन बजने से वह वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस गश्त की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, लाल बंगला चौकी क्षेत्र के मानस विहार में तिवारी होटल के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लगा है। इसकी देखरेख एनसीआर कंपनी द्वारा की जाती है। यह ग्राहकों की सुविधा के लिए रात भर खुला रहता है। इसका फायदा उठाकर सोमवार रात चोरों ने एटीएम के अंदर स्टोर का ताला तोड़ा।
विज्ञापन
इसी दौरान सायरन बजने से चोर भाग निकले। गनीमत रही कि उनके हाथ कुछ नहीं लगा। हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले शातिरों की फुटेज कैमरे में कैद हुईं हैं। मामले में चकेरी पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है। चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन