फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   atm closed on sunday customer looking for cash

संडे के दिन बंद रहे एटीएम, कैश की तलाश में हांफे ग्राहक

Sun, 27 Nov 2016 10:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
atm closed on sunday customer looking for cash
डेमो
रविवार को बैंक बंद होने से लोगों को उम्मीद थी कि एटीएम से रुपये निकाल कर गृहस्थी चलाई जाएगी लेकिन मुख्यालय में बैंकों के एटीएम बंद रहने से बैंक उपभोक्ता निराश हो गये। मऊ में एक एटीएम के चलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


नोट बंदी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बैंक के एटीएम क ारगर साबित नहीं हो रहे हैं हुए। रविवार को अधिकतर एटीएम बंद रहे। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों को जरूरत के मुताबिक रकम न मिलने से लोगों में नाराजगी रही। मऊ कस्बे में एक ही एटीएम खुला जबकि शहर में दोपहर बाद एक एटीएम खुलने पर लंबी लाइनें लगाकर लोगों ने रुपये निकाले। जिसमें लंबी लाइन लगाने के बाद भी मात्र दो हजार रुपये निकलने से निराश हो गये।
विज्ञापन


सहालग होने से रिश्तेदारों के आने जाने के लिए किराया तक के लिए जब रुपये नहीं निकला तो निराश हो गये। मऊ, मानिकपुर, शिवरामपुर, भरतकूप, खोही, भौरी आदि क्षेत्र के ग्रामीण सबसे अधिक परेशान दिखे। उनका कहना था कि इस समय रबी की खेती के लिए  रुपये की सख्त जरूरत है। उधर, रविवार को एटीएम से रुपये निकालने आए राजेश सिंह, लवलेश पटेल, रोहित आदि ने बताया कि सहालग होने से रिश्तेदारों के यहां जाना है। रुपये न होने से शादी में न जाने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed