फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atiq Fatehpuri reciting a poem at the Raskhan Kavi Sammelan Mushaira organised at the Ragendra Swaroop Auditorium in Civil Lines

Kanpur News: मुझे संग-ए-दर पर अमां मिली, मैं वहीं पे जाकर ठहर गया

Sun, 25 May 2025 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Atiq Fatehpuri reciting a poem at the Raskhan Kavi Sammelan Mushaira organised at the Ragendra Swaroop Auditorium in Civil Lines
सिविल लाइंस स्थित रागेंद्र स्वरूप सभागार में आयोजित रसखान कवि सम्मेलन मुशायरा में कविता कहते अत - फोटो : संवाद
कानपुर। सुकून-ए-दिल की तलाश में न इधर गया, न उधर गया-मुझे संग-ए-दर पर अमां मिली, मैं वहीं पे जाकर ठहर गया। संस्था रसखान के 32वें कवि सम्मेलन और मुशायरे की शुरुआत शायर अतीक फतेहपुरी ने इस गजल से की। यह शेर संस्था के रूहानी सरपरस्त हजरत शाह मंजूर आलम (रह.) का पसंदीदा रहा है। इसके बाद महफिल में एक के बाद दीगर शायर ने गजब का समां बांधा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस स्थित सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में किया गया। सबसे पहले हजरत शाह मंजूर आलम (रह) की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। दीप जलाकर महफिल की शुरुआत हुई। अतीक फतेहपुरी के बाद उरई के पुष्पेंद्र पुष्प ने अपना कलाम पेश किया। उनका यह शेर राधा ने बस अपने तक महदूद रखा-मीरा ने घनश्याम उतारा कागज पर बहुत पसंद किया गया। बुजुर्ग शायर जहीर कानपुरी ने जब अपना कलाम जरूर आपस में दोनों का कोई रिश्ता निकलता है, चिराग-ए-शाम भी जलता है, मेरा दिल भी जलता है, सुनाया तो हर तरफ से वाह-वाह की आवाज आई।
विज्ञापन

भरतदीप माथुर का कलाम अब तक तो सलीके से सोचा भी नहीं तुमको-तुम हो के तसव्वुर से बाहर भी निकल आए खूब पसंद किया गया। जीशान नियाजी का शेर सौ बार टूटने पर भी हारा नहीं हूं मैं, मिट्टी का इक चिराग हूं तारा नहीं हूं मैं पसंद किया गया। मुशायरे में तारिक कमर, सलीम शीराजी, लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, राजेश रेड्डी, शकील जमाली, चरण सिंह बशर, अज्म शाकरी, अफजल मंगलौरी, शाहिद अनवर, अफजल इलाहाबादी, मारूफ रायबरेलवी, सुधीर बेकस आदि ने अपना कलाम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. नीता जैन ने रमन हितकारी की पुस्तक आशियाना मकरावटगंज का विमोचन किया। मुशायरे की अध्यक्षता सलीम शीराजी और संचालन अब्बास रजा नय्यर जलालपुरी ने किया। इस मौके पर सईद नकवी, कवि मुकेश, नूरैन फैजाबादी, अख्तर कानपुरी तथा संस्था रसखान के पदाधिकारियों में एसके वर्मा, मुकुंद मेहरोत्रा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सरवर अली खान, धर्मेंद्र किशोर त्रिपाठी, अरुण निगम, प्रांजल त्रिपाठी, नजीब अहमद खां, सुहेल अहमद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed