फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atiq and Ashraf Murder, Lovelesh Tiwaris house was locked, the police remained silent

आखिरकार बन गया ‘डॉन’: लवलेश के घर पर ताला, पुलिस ने साधी चुप्पी, लोग बोले- सोचा नहीं! इतना बड़ा कारनामा करेगा

Wed, 19 Apr 2023 07:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Apr 2023 07:49 PM IST
सार

Atiq-Ashraf Murder: माफिया अतीक की हत्या करने वाले लवलेश तिवारी के घर में ताला पड़ा हुआ है। मामले में पुलिस ने चुप्पी साध ली है। वहीं, पुलिस लवलेश के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज एसटीएफ समेत सर्विलांस टीम ब्योरा जुटा रही है।

विज्ञापन
Atiq and Ashraf Murder, Lovelesh Tiwaris house was locked, the police remained silent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर करने के आरोपी लवलेश तिवारी के परिवार का अता-पता नहीं है। उसके किराए के घर पर ताला लटक रहा है। पुलिस भी इस पर चुप्पी साधे है। मोहल्लावासियों का कहना है कि जब सुबह आंख खुली, तो घर पर ताला नजर आया।

विज्ञापन

माफिया अतीक को मौत के घाट उतारने वाला लवलेश रातोंरात सुर्खियों में आ गया। रविवार को शहर के क्योटरा स्थित किराए के घर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमघट लगा रहा है। फिर पुलिस का पहरा हो गया। घर में सिर्फ पिता यज्ञ कुमार तिवारी, मां आशा तिवारी और छोटा भाई वेद तिवारी थे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पूरा नजारा ही बदल गया। घर पर ताला लटक रहा था। कोई ये नहीं बता सका कि लवलेश का परिवार कहां है। पुलिस साथ ले गई या खुद ताला डालकर चले गए। मोहल्लावासी कुछ भी नहीं बता सके। घर के दूसरे हिस्से में रहने वाली महिला भी ज्यादा ने बता सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रयागराज पुलिस कर रही है काम
उसने सिर्फ इतना बताया कि जब सुबह उठे तो ताला पड़ा मिला, जबकि रातभर पुलिस घर के अंदर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि लवलेश से संबंधित कोई भी जानकारी देने पर रोक है। फिलहाल घटना प्रयागराज की है। वहां की पुलिस अपना काम कर रही है। यहां से कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस जुटा रही लवलेश का ब्योरा
माफिया अतीक की हत्या करने वाले लवलेश तिवारी के मोबाइल की पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज एसटीएफ समेत सर्विलांस टीम ब्योरा जुटा रही है। साथ ही घर से लवलेश कब गया और कहां गया? इसका पता किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।

आखिरकार लवलेश बन गया ‘डॉन’
सोमवार को हर तरफ लवलेश की चर्चा रही। लोगों का कहना था कि लवलेश जो चाहता था वही हुआ। आज सब उसके कांड पर बात कर रहे हैं। आखिरकार ‘डॉन’ बन ही गया। गली-कूचों से लेकर चाय-पान की दुकान हो या शोरूम हर जगह बांदा के लवलेश और हमीरपुर के सनी की चर्चा रही।

लोग बोले- सोचा नहीं था, इतना बड़ा कारनामा करेगा
मोहल्ले वालों का कहना है कि लवलेश की चाहत डॉन बनने की रही है, लेकिन उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह इतना बड़ा कारनामा कर देगा। नशे का आदी जरूर था। लोगों का यह भी कहना है कि इसके पीछे जरूर कोई है, जिसने उससे यह काम कराया है।

ज्यादा रुपये कमाने और शानदार घर की थी चाहत
क्योटरा निवासी लवलेश तिवारी धार्मिक प्रवृत्ति का था। नियमित शाम को संकट मोचन मंदिर की सफाई करता था। मंदिर के आसपास वालों ने बताया कि उसके सपने बड़े थे। ज्यादा से ज्यादा रुपये कमाने की चाहत रखता था। भगवान से भी प्रार्थना करता था कि उसे इतना धनवान बना दें कि उसका परिवार खुशहाल जिंदगी जी सके।

घटना से पहले की मंदिर की सफाई
लवलेश अक्सर कहता था कि शानदार निजी घर बनवाना है, लेकिन ये नहीं पता था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। घटना से छह दिन पहले शाम को मंदिर की सफाई की और घरवालों को बिना बताए चला गया। पिता और भाई उसे ढूंढने भी आए, लेकिन पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed