Atiq Ahmed Case: अतीक गैंग के गुर्गे की मिली थी सूचना, चार घंटे तक चला सर्च अभियान, जानें पूरा मामला
Kanpur Dehat: लालजीपुरवा गांव में देर रात लोगों के छिपे होने की सूचना मिली थी। दरअसल, एक युवक ने अपने साथी के मोबाइल से फोन किया था। इसके बाद चार घंटे तक सर्च अभियान चला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में मंगलपुर थाना के मुंडेरा पंचायत के मजरे लालजीपुरवा में अतीक गैंग के गुर्गे होने की सूचना पुलिस चार घंटे तक सर्च अभियान चलाती रही, लेकिन बाद में पता चला कि सूचना फर्जी है। जिस मोबाइल से सूचना दी गई थी। उस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मंगलवार की रात एक युवक ने फोन पर जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि मुंडेरा किन्नर सिंह के मजरे लालजीपुरवा में माफिया अतीक अहमद के गुर्गे असलहों और बम के साथ घूमने की सूचना दे दी। इस सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी एसएन सिंह लालजी पुरवा गांव पहुंच गए और करीब चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने सूचना को फर्जी माना और राहत की सांस ली। निरीक्षक मंगलपुर एसएन सिंह ने बताया कि सूचना पर लालजी पुरवा गांव गया था।
जांच पड़ताल में फर्जी निकली सूचना
मामले की जांच पड़ताल के बाद सूचना फर्जी पाई गई। उन्होंने बताया कि गौरी गांव के युवक के फोन से दूसरे युवक ने फर्जी सूचना दी थी। जिस युवक का फोन था। उसे हिरासत में लिया गया है, जबकि फोन करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।