फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Athletes soared and won medals at the IIT grounds.

Kanpur News: आईआईटी के मैदान पर एथलीटों ने भरी उड़ान, जीते पदक

Sat, 05 Sep 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Athletes soared and won medals at the IIT grounds.
कानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन आईआईटी कानपुर के मैदान पर शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगिता के लिए कुल 431 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन 126 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो के अंडर-16 बालिका वर्ग में प्रियंका राजपूत, अंडर-20 में अर्पिता वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। बालक अंडर-16 वर्ग में उत्कर्ष सिंह, अंडर-20 में विदित सैनी ने प्रथम स्थान पाया। हाई जंप के अंडर-16 बालिका वर्ग में मीनाक्षी शुक्ला ने बाजी मारी। बालक अंडर-16 में सूर्यवर्धन, अंडर-20 में सूरज कटियार ने पहला स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो के अंडर-20 बालिका वर्ग में मीनाक्षी, अंडर-20 बालक वर्ग में सुखविंदर विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स व फिजिकल एजुकेशन कमेटी के प्रो. राहुल मंगल और विशिष्ट अतिथि मयंक गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय देवगन, अवैतनिक सचिव डॉ. नरेश चौधरी, दिनेश भदौरिया, रमेश मिश्रा, आयोजन सचिव संजय खारा, मोविका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed