फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Athletes Showcase Their Prowess in Karate Color Belt Examination

Kanpur News: कराटे कलर बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 08 Apr 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Athletes Showcase Their Prowess in Karate Color Belt Examination
प्रमाण पत्र के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
कानपुर। राष्ट्रीय संस्था साकियो के बैनर तले आकांक्षा कराटे क्लासेज एंड स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से स्पोर्ट्स कलर बेल्ट ग्रेडिंग व फेडरेशन ब्लैक बेल्ट परीक्षा कराई गई। मौके पर खिलाडि़यों के साथ अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। राम गोपाल चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में हुए आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न बेल्ट हासिल कीं।
विज्ञापन



परीक्षा के बाद आरव, अनुपम, अस्मिता, सौम्या और दुर्गेश ने येलो बेल्ट और ईथन जोश, नोआह पोडीली, जैसवी कटियार, आरवी साहू, अमृतांशु सचान और अध्यांश कुमार ने ऑरेंज बेल्ट हासिल की। आयुष राजपूत, अर्णव सचान, दीपांशु सिंह, अभय सिंह, अनिका कन्नौजिया, अनय दुबे और वेद तिवारी को ग्रीन बेल्ट मिली।
विज्ञापन



निष्कर्ष पाल, किरण सिंह और प्रतीक कुमार को ब्लू बेल्ट, अलीशा सिंह, सिमरन वर्मा और निहारिका वर्मा को पर्पल बेल्ट दी गई। अक्सा गौतम ने रेड बेल्ट हासिल की। युवराज शुक्ला, भाव्या गोस्वामी, अनुराग वाजपेयी, अध्वीका वर्मा और कृष्णा यादव को ब्राउन बेल्ट दी गई। दृष्टि सिंह, अय्याश सिंह, अभिषेक, शिवन्या गुप्ता, नमीष सचान, आयुष सिंह चौहान, विवेक सिंह, अर्शिका पोरवाल, दिशा और युवराज सिंह यादव ने फेडरेशन ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर प्रतियोगिता में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन



संस्था के हेड कोच राज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस की ओर से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विशेष जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। इसमें दरोगा सुनीता और स्मृति ने बालिकाओं को बढ़ते अपराधों से बचाव के उपाय बताए। आत्मरक्षा के प्रति सतर्क रहने और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी।


मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर बर्रा रवींद्र श्रीवास्तव ने भी बच्चों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। युवा एकता संगठन के प्रमुख सचिव गौरव सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं मुख्य कोच व राष्ट्रीय रेफरी अनन्या पाल, सुमित शर्मा और मोहित सिंह ने सफल प्रतिभागियों को नई बेल्ट पहनाकर उनका ग्रेड बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed