Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Athletes from Bilhaur and Chaubepur dominate in athletics

Kanpur News: एथलेटिक्स में बिल्हौर और चौबेपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 05 Nov 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Athletes from Bilhaur and Chaubepur dominate in athletics
कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में बिल्हौर और चौबेपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बैडमिंटन के एकल और युगल दोनों वर्गों में घाटमपुर ने बाजी मारी। योगासन में बालक वर्ग में घाटमपुर और बालिका वर्ग में बिल्हौर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित स्व. रतनलाल शर्मा स्मारक में प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। एथलेटिक्स के 600 मीटर बालक वर्ग में बिल्हौर के समीर प्रथम और चौबेपुर के आयुष द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चौबेपुर की अनामिका ने पहला और सलोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में चौबेपुर के विवेकनाथ और बालिका वर्ग में बिल्हौर की सलोनी विजेता रहीं।
विज्ञापन


200 मीटर बालक वर्ग में समीर प्रथम और किदवईनगर के कार्तिक द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चौबेपुर की अंशिका प्रथम और बिल्हौर की सलोनी द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर में बालक वर्ग से ककवन के सागर ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन के एकल और युगल मुकाबलों में घाटमपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगासन के बालक वर्ग में घाटमपुर प्रथम और बिधनू द्वितीय, बालिका वर्ग में बिल्हौर प्रथम और बिधनू द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का संचालन विकास तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. हरिओम सिंह, सुनील द्विवेदी, यासमीन रहमान, डॉ. अनिल सिंह, सत्य प्रकाश, राजेश यादव, सुरेश गौड़, मंजू चौधरी, रूचि द्विवेदी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed