{"_id":"586b949c4f1c1b1c7e158eb8","slug":"ateeq-ahmed-said-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव को अभी भी बच्चा समझते हैं मुलायम: अतीक अहमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव को अभी भी बच्चा समझते हैं मुलायम: अतीक अहमद
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
कैंट प्रत्याशी अतीक ने कहा यादव परिवार में तकरार की वजह है अनावश्यक दबाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद और कानपुर कैंट क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच चल रही तकरार की वजह एक बाप का अपने बेटे पर अनावश्यक दबाव है। अतीक का कहना है कि नेताजी पिता होने के नाते अखिलेश को अभी भी बच्चा मान रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री अपनी पांच वर्ष की राजनीति में परिपक्व हो चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार को कानपुर कचहरी के पास एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अतीक ने बात-बात में पिता- पुत्र दोनों को महान भी बताया और नसीहतें भी दे डाली। कहा कि, यह जो झगड़ा हैं, उसकी जड़ में न तो अमर सिंह हैँ ना दूसरा कोई। सिर्फ जरूरत से ज्यादा एक दूसरे के काम में हस्तक्षेप है।
विज्ञापन
अतीक ने बताया कि आईएएस अधिकारी दीपक सिंघल को मुख्य सचिव बनाने को लेकर जो विवाद उठा, उसी ने आज इतना बड़ा और दुखद स्वरूप ले लिया। जिससे हर समाजवादी आहत है। उन्होंने कहा कि जब सरकार का मुख्य सचिव ही मुख्यमंत्री के मन का नहीं होगा तो कोई भी मुख्यमंत्री सरकार कैसे चला सकता है।
विज्ञापन
इसी तरह की कई छोटी, बड़ी बातें हैं, जो धीरे धीरे इतने बड़े रूप में आज सब के सामने हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी और अखिलेश में बड़ा अंतर है। मुख्यमंत्री अभी बड़े इम्तिहान से नहीं गुजरे हैं, जबकि मुलायम सिंह न जाने कितने इम्तिहान हंसते हुए दिया है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल की इसमें क्या भूमिका है, इस सवाल पर अतीक ने कहा कि शिवपाल बड़े भोले हैं। बोले उनकी जगह अब नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है कि हम उनका स्वागत करते हैं। पार्टी मे दो फाड़ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह उनके नेता हैं, और मुख्यमंत्री अखिलेश उनकी चाहत। आगे जो होगा देखा जाएगा। वह कैंट से प्रत्याशी बनाए गए हैं और यही से चुनाव लड़ेंगे।
अतीक के बोल.....
मैं माफिया नहीं हूं लेकिन, जब जनप्रतिनिधि और जनता जाग रही हो तो अधिकारी को जागना होगा
लोगों की जरूरत यदि आधी रात को होगी तो डीएम और आईजी को भी मौके पर आना होगा
मुझे गाड़ियों, असलहों और घोड़ों को शौक है
200 प्रतिशत मैं ही कैंट से चुनाव लडूंगा
मुझसे वही लोग डरते हैं जो गलत काम करते हैं
न कभी कोर्ट ने, न कभी चुनाव आयोग ने मुुझे चुनाव लड़ने से रोका
मेरे से बड़े और संगीन मुकदमे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हैं, फिर तो वो भी माफिया हैं