फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atal ji gave importance to politics of dignity and values: Kapoor

अटल जी ने मर्यादा और मूल्यों की राजनीति को दिया महत्व : कपूर

Fri, 26 Dec 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Atal ji gave importance to politics of dignity and values: Kapoor
कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी को अटल स्मृति वर्ष के रूप में जिले में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रहित में किए उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।
विज्ञापन


गोविंद नगर स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अजय कपूर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने ग्राम सड़क योजना, पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारत को विश्व पटल पर सशक्त पहचान दिलाई। उन्होंने संसद में रहते हुए सदैव मर्यादा और मूल्यों की राजनीति को सर्वोच्च स्थान दिया। वहीं, अटल घाट पर अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अटल घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


सरसैया घाट स्थित कामता सेवा संस्थान की ओर से सत्संग स्थल पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर संस्थापक अनूप त्रिपाठी, शिक्षाविद नरेंद्र द्विवेदी, हेमंत मोहन, अनुराग त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद, अशोक त्रिपाठी, जुगुल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed