फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   At the polling booth, the commissioner asked how to increase the tenant's vote, BLO could not answer

पोलिंग बूथ पर कमिश्नर ने पूछा किराएदार का कैसे बढ़ाएंगे वोट, बीएलओ नहीं दे सकीं जवाब

Mon, 22 Nov 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
At the polling booth, the commissioner asked how to increase the tenant's vote, BLO could not answer
रनियां संविलयन विद्यालय में बीएलओ से जानकारी लेते कमिश्नर राजशेखर मौजूद डीएम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रनियां। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। रविवार को विशेष बूथ दिवस पर कमिश्नर ने रनियां संविलियन व फत्तेपुर रोशनाई बूथ का निरीक्षण किया। यहां आवेदनों पर फोटो चस्पा नहीं मिले। बीएलओ के पास पंजिका भी नहीं थी। खामियों पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम सदर को सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

रनियां के संविलियन विद्यालय में पांच बूथ है। पांचों बूथों पर मिलाकर करीब पांच हजार वोटर है। रविवार को तीसरे विशेष बूथ दिवस पर कमिश्नर राज शेखर यहां निरीक्षण करने पहुंचे। बूथ संख्या 368 में बीएलओ नीलम तिवारी के अभिलेख देखें।
विज्ञापन

तीन आवेदनों पर फोटो चस्पा थी जबकि अन्य फार्म पर फोटो चस्पा नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। बीएलओ प्रियांशू भट्ट, अभिषेक शर्मा व विनय शर्मा के आवेदन अधूरे मिले। ये बीएलओ मास्टर रजिस्टर नहीं दिखा सके। वहीं बूथ 371 में रेनू चतुर्वेदी से कमिश्रर ने पूछा कि बाहर से आए किराएदारों का वोट कैसे बढ़ाया जा सकता है। बीएलओ जवाब नहीं दे सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह ने बताया कि यदि 6 माह से कोई किराएदार रह रहा है। उसके आधार नंबर के आधार पर मतदाता बनने का आवेदन लिया जा सकता है। बूथ 369 में बीएलओ अंजली कुशवाहा से गांव के सर्वे की जानकारी ली। इसके बाद कमिश्रर फत्तेपुर रोशनाई के प्राथमिक विद्यालय में बूथ 378 की बीएलओ प्रेमा देवी के अभिलेख जांचे। पंजिका में मोबाइल नंबर व आधार नंबर के कॉलम रिक्त मिले।

यहां बीएलओ रिया के जमा आवेदनों पर हस्ताक्षर नहीं मिले। कमिश्नर ने कहा कि बीएलओ की ट्रेनिंग में कमी है। यहां एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला, तहसीलदार रणविजय सिंह, लेखपाल प्रदीप गौड़ व रविंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed