फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   At the mother's instigation, the father had opened fire on his son and daughter-in-law

पत्नी के उकसावे ने उजाड़ा परिवार: बहू से हुई लड़ाई तो पति से बोली महिला- हत्या करके पानी पीना,फिर हुआ खूनी खेल

Fri, 26 Jun 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 26 Jun 2026 12:01 AM IST
सार

Fatehpur Firing News: पुलिस ने पिता, भाई व मां समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। ससुराल पक्ष ने मां को बेटे का शव छूने नहीं दिया। 

विज्ञापन
At the mother's instigation, the father had opened fire on his son and daughter-in-law
फतेहपुर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान गोली लगने से बेटे की मौत के मामले में मां पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि मां के उकसाने पर पिता ने अपने ही बेटे और बहू पर फायरिंग की। ससुरालीजन ने आरोप लगाया कि संपत्ति और इलाज खर्च को लेकर चल रहे विवाद के दौरान मिथलेश ने पति से कहा था कि दोनों को मारने के बाद ही पानी पीना। इसके बाद आवेश में आकर रामखेलावन ने फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन


गांव निवासी रामखेलावन पटेल (75) ने पत्नी मिथलेश के उकसाने पर बेटे अवनीश (35) और बहू मनीषा (28) उर्फ प्रियंका पर लाइसेंसी दुनाली बंदूक से गोली चलाई थी। इसमें अवनीश की मौत हो गई। मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल मनीषा का कानपुर के नर्सिंग होम में ऑपरेशन हुआ। यहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कानपुर से पोस्टमार्टम के बाद जब अवनीश का शव गांव पहुंचा तो मां मिथलेश अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। यहां वह रोने-बिलखने लगी।
विज्ञापन


 

इसी दौरान ससुराल पक्ष ने उसे शव छूने से रोक दिया और आरोप लगाया कि घटना से पहले उसने पति को उकसाया था। अवनीश के शव का अंतिम संस्कार चचेरे भाई पंकज ने पैतृक खेत पर किया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

इधर, अवनीश के साले प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रामखेलावन उर्फ रामविलास, पत्नी मिथलेश, छोटे पुत्र मनीष और छोटी बहू साक्षी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि संतान न होने और संपत्ति विवाद को लेकर परिवार लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था और साजिश के तहत हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

उत्पीड़न से तंग मनीषा बोली थी, आज जितना मारना है मार लो
शादी के बाद कई वर्षों तक अवनीश और मनीषा बिंदकी में किराये पर रहते थे लेकिन करीब तीन साल पहले वे गांव में आकर बस गए थे। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष और बहू के बीच तनाव बढ़ गया था। गांव में रहना ससुरालियों को पसंद नहीं था और तभी से दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद चलता आ रहा था।

 

आए दिन घर में कहासुनी, गाली-गलौज और तनावपूर्ण माहौल बना रहता था। कई बार मारपीट तक की नौबत आ चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना वाले दिन भी फसल, भोजन व्यवस्था और घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गया।

इसी दौरान मनीषा ने गुस्से में कहा कि रोज-रोज मारने की कोशिश करते हो आज जितना मारना है मार लो। इसी बीच विवाद बढ़ा और स्थिति बिगड़ती चली गई। बीच-बचाव के लिए बेटा अवनीश आगे आया। पीछे से रामखेलावन की पत्नी मिथलेश ने दोनों को न छोड़ने की बात कही थी।
 

हत्यारोपी की तलाश में कानपुर सीमा तक खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
मुख्य आरोपी रामखेलावन और उसके छोटे पुत्र मनीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। साइकिल से भागे रामखेलावन की लोकेशन तलाशने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शुरुआती जांच में उसकी लोकेशन बकेवर और जहानाबाद तक मिली है। इसके बाद वह कैमरों में कहीं दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने कानपुर सीमा के साढ़ क्षेत्र तक के कैमरे भी खंगाले हैं ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed