फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Astrology Opens Up Employment Opportunities at CSJMU

Kanpur News: सीएसजेएमयू में ज्योतिर्विज्ञान से खुल रहे रोजगार के रास्ते

Thu, 23 Apr 2026 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Astrology Opens Up Employment Opportunities at CSJMU
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीन दयाल शोध केंद्र में संचालित एमए ज्योतिर्विज्ञान कोर्स युवाओं के लिए कॅरिअर के नए विकल्प खोल रहा है। इस दो वर्षीय कोर्स में 50 सीटें हैं और स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इसमें विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है जिसमें कालगणना, कुंडली निर्माण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और फलादेश पर विशेष ध्यान रहता है।
विज्ञापन


आचार्य स्वयंप्रकाश अवस्थी ने बताया कि कोर्स पूरा करने के बाद कई विद्यार्थियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन ज्योतिष परामर्श केंद्र शुरू कर आय अर्जित की है। महिलाओं और सेवानिवृत्त लोगों की भागीदारी भी इस कोर्स में बढ़ रही है। वर्तमान सत्र में 20 से अधिक महिलाएं और 15 से अधिक सेवानिवृत्त लोग अध्ययन कर रहे हैं। केंद्र के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि यहां वास्तुशास्त्र और कर्मकांड में भी डिप्लोमा कोर्स संचालित हो रहे हैं, जो पूरी तरह स्वरोजगार आधारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed