फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Astik finished first in the sub-junior 53 kg weight category in powerlifting and bench press.

Kanpur News: पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस सब जूनियर 53 किलो भार वर्ग में आस्तिक प्रथम

Fri, 26 Dec 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Astik finished first in the sub-junior 53 kg weight category in powerlifting and bench press.
दमखम ​दिखाता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। पावरलिफ्टिंग संघ कानपुर की ओर से आयोजित मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप में दूसरे दिन गुरुवार को 53, 59, 66 और 74 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धाएं हुईं। स्वरूपनगर स्थित बाल निकुंज में हुई प्रतियोगिता में कानपुर के साथ फर्रुखाबाद, हमीरपुर और घाटमपुर सहित आसपास के जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस सब जूनियर 53 किलो में आस्तिक प्रथम रहे।
विज्ञापन


पावरलिफ्टिंग सब जूनियर 53 किलो भार वर्ग में आचमन वाजपेयी द्वितीय और लक्ष्य चौधरी तृतीय रहे। 59 किलो में कृष्णा और 66 किलो में एस. अभिषेक प्रथम रहे। 74 किलो में कृष्णा गुप्ता प्रथम और विराज द्वितीय रहे। जूनियर 59 किलो भार वर्ग में कृष्णा प्रथम और निखिल द्वितीय रहे। 66 किलो में अर्पित प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय और एस. अभिषेक तृतीय रहे। 74 किलो में पीयूष पांडे प्रथम और सार्थक द्वितीय रहे। सीनियर 59 किलो में कृष्णा, 66 किलो में एस. अभिषेक व 74 किलो में विराज प्रथम रहे।
विज्ञापन


बेंच प्रेस सब जूनियर 53 किलो में युवराज द्वितीय और लक्ष्य तृतीय रहे। 59 किलो में वीरेंद्र प्रथम और मोहम्मद दानिश द्वितीय रहे। 66 किलो में शिवन प्रथम रहे। 74 किलो में अमन प्रथम और विराज शुक्ला द्वितीय रहे। जूनियर 53 किलो में युवराज प्रथम रहे। 66 किलो में दिव्यांशु प्रथम, आरव द्वितीय और एजाज तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


74 किलो में आलोक प्रथम और पीयूष द्वितीय रहे। सीनियर 59 किलो में मोहित, 66 किलो में प्रियांशु और 74 किलो में विराज प्रथम रहे। इसी दौरान रेफरी क्लास-टू श्रेणी के लिए हुए लिखित एवं प्रैक्टिकल टेस्ट में घाटमपुर के रमन सचान, आदित्य निगम, अक्षत भट्ट, सौरभ और ऋषि पांडेय ने सफलता पाकर निर्णायक मंडल में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed