{"_id":"d4c0272bdcb18c7f9279ed2eb37aabab","slug":"association-of-assistant-commissioners-exercise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट कमिश्नरों का संघ बनाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट कमिश्नरों का संघ बनाने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नरों के संघ के गठन की कवायद तेज हो गई है। गुुरुवार को लखनपुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में पूरे प्रदेश के असिस्टेंट कमिश्नरों के संघ का गठन जल्द किए जाने पर सहमति बनी। कहा गया कि संघ के गठन के बाद अधिकारी अपनी मांगें प्रभावित तरीके से उठा सकते हैं।
विज्ञापन
बैठक में शामिल 30 से अधिक विभागीय असिस्टेंट कमिश्नरों ने एक स्वर में गठन प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मृत्युंजय कुमार राय, महासचिव के तौर पर जीशान अफजाल के नाम पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
इसके अलावा राजेश कुमार यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नमिता लांबा को संयुक्त मंत्री, लल्लन यादव को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। प्रमुख संयोजक संदीप वर्मा और विजय कुमार, प्रवक्ता अनिरुद्ध सिंह के नाम पर सहमति बनी। अगले चरण में वाणिज्यकर जोनों में प्रचार-प्रसार और इसे विधिक रूप देने की बात कही गई। अगली बैठक 21 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
26 कर्मचारी बने प्रधान सहायक
वाणिज्यकर के 26 वरिष्ठ सहायकों के प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति होेने के बाद गुुरुवार को यूपी कामर्शियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वाजपेयी और मंत्री देवर्षि दुबे ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया गया। कर्मचारियों ने इसका श्रेय उत्तर प्रदेश वाणिज्यकर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी को दिया।
इनका हुआ प्रमोशन ः- मिर्जा जमालुद्दीन, मृदुल नारायण वाजपेयी, प्रमोद कुमार सिंह, दिग्विजय नाथ, राजीव विश्नोई, विवेक विश्नोई, अशोक दीक्षित, नियाज अहमद, राकेश मिश्रा, विमल पांडेय, आरडी सिंह, डीएन शुक्ल, सुधा मिश्रा, ललिता, दीपक बत्रा, छोटे लाल, श्याम सुंदर, अशोक श्रीवास्तव, छेदीलाल, विजय सिंह, बाबूराम, महेश चंद्र, ओमप्रकाश कुरील, अब्दुल हई, रामऔतार, इंद्रभूषण, विनोद दीक्षित।