फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assistant Professor Recruitment Case, AKTU accepted that the applications were canceled, HBTU selected the rejected candidates for the job

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मामला: एकेटीयू ने माना निरस्त किए गए थे आवेदन, रिजेक्ट अभ्यर्थियों को एचबीटीयू ने नौकरी के लिए चुना

Wed, 15 Jun 2022 01:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jun 2022 01:57 PM IST
सार

 हाल ही में एचबीटीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में मानकों का मामला सामने आया था। एकेटीयू ने दोनों अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त होने की जानकारी दी है, जिन्हें एचबीटीयू ने नौकरी के लिए चुना है। 

विज्ञापन
Assistant Professor Recruitment Case, AKTU accepted that the applications were canceled, HBTU selected the rejected candidates for the job
एचबीटीयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में  हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, एचबीटीयू में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में गड़बड़ियों की जांच शुरू हो गई है। जांच के दौरान कमेटी ने एकेटीयू के कुलपति को पत्र लिखकर दो अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी हासिल की है। एकेटीयू ने कारण बताते हुए दोनों अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त होने की जानकारी दी है। जबकि इन दोनों अभ्यर्थियों को एचबीटीयू ने नौकरी के लिए चुना है।  

विज्ञापन

एचबीटीयू में भर्ती प्रक्रिया में रिजेक्ट किए गए अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि नियमानुसार भर्ती नहीं की गई है। अमर उजाला ने इस मामले का खुलासा किया तो प्राविधिक शिक्षा मंत्री सुभाष चंद्र शर्मा ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी। अभ्यर्थियों का आरोप था कि जिन अभ्यर्थियों को एकेटीयू ने निरस्त कर दिया था, उन्हें एचबीटीयू ने किस आधार पर चुना। 

विज्ञापन

जांच कमेटी ने 10 जून को एकेटीयू के कुलपति प्रो. पीके मिश्रा को पत्र भेजकर रिजेक्ट किए गए अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मांगी थी। 13 जून को आए जवाब आया कि एक महिला अभ्यर्थी की पीएचडी संबंधित ब्रांच से नहीं थी और साथ ही उनके जनरल पेपर की भी संख्या कम थी। वहीं, दूसरे अभ्यर्थी का अनुभव काफी कम था। कमेटी जल्द जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। 

बांटे जा रहे ऑफर लेटर
एचबीटीयू में जिन विभागों में नियुक्तियां हुई हैं, उनको ऑफर लेटर बांटे जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि ऑफर लेटर देने की इतनी जल्दी है कि अभ्यर्थियों को मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने तक का समय तक नहीं दिया जा रहा है। इस पर कई अभ्यर्थियों ने नाराजगी भी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed