फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assistant Professor of Saifai University of Medical Sciences suspended

सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर निलंबित, वित्तीय अनियमितता व कर्तव्यों का पालन न करने का आरोप

Wed, 24 Mar 2021 06:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Mar 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Assistant Professor of Saifai University of Medical Sciences suspended
डॉ. समीर सर्राफ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कार्डियोलॉजी विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. समीर सर्राफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनको वित्तीय अनियमितता, सत्यनिष्ठा से कर्तव्यों का पालन न करने व नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुल सचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने दी। कुल सचिव ने बताया कि डॉ. समीर सहायक प्रोफेसर हैं। उनकी पत्रावलियों की जांच के लिए कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने प्रथम दृष्ट्या डॉ. समीर सर्राफ को जांच में वित्तीय अनियमितता, सत्यनिष्ठा से कर्तव्यों का पालन न करने व नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर डॉ. सर्राफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उच्च स्तरीय वाह्य सदस्यों की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी डॉ. सर्राफ के खिलाफ एक ने शिकायत की थी। इस शिकायत की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed