फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Assets worth Rs 45.55 crore of mafia Anupam and family members confiscated

बड़ी कार्रवाई: माफिया अनुपम दुबे सहित परिजनों की 45.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sat, 10 Feb 2024 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Feb 2024 09:09 PM IST
सार

माफिया अनुपम दुबे व उनके परिजनों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी डॉ. वी के सिंह ने गैंगस्टर के मुकदमे में डब्बन व बब्बन की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। इसके बाद 45.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

विज्ञापन
Assets worth Rs 45.55 crore of mafia Anupam and family members confiscated
माफिया अनुपम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माफिया अनुपम दुबे, भाई अनुराग उर्फ डब्बन सहित अन्य परिजनाें की शनिवार को 45.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई। इसमें कॉलेज की भूमि भी शामिल है। अब तक माफिया व परिजनों की 158.73 करोड़ की संपत्ति कुर्क हो चुकी है। मोहम्मदाबाद के तत्कालीन कोतवाल अमर पाल सिंह ने 30 अक्तूबर 2023 को डॉ. अनुपम दुबे के निलंबित प्रधानाध्यापक भाई अनुराग कुमार उर्फ अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, अमित कुमार उर्फ अमित दुबे के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


आरोप था कि दोनों भाइयों ने कूटरचित दस्तावेज से शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर लिए और संगठित अपराध करके धन अर्जित किया। जिलाधिकारी डॉ. वी के सिंह ने गैंगस्टर के मुकदमे में डब्बन व बब्बन की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। शनिवार को तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया की अगुवाई में कई थानों की फोर्स सहसापुर गांव पहुंची। इस दौरान अनुपम दुबे व उसके 50 हजार के फरार इनामी भाई सहित परिजनों की पांच संपत्तियों को कुर्क करने के लिए डुगडुगी पिटवाई गई।

विज्ञापन

कॉलेज के अंदर भूमि को कुर्क कर बोर्ड लगाया गया। अनुराग दुबे की शिक्षिका पत्नी अर्चना दुबे को बुलाकर कुर्क की जा रही संपत्तियों की सूची दी गई। इसके बाद स्कूल को कुर्क करके ताला डलवा दिया गया। खेत और मकान की कुर्की भी की गई। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब 45.55 करोड़ बताई गई है। इससे पूर्व माफिया का आलीशान गुरुशरणम होटल जमींदोज किया जा चुका है।

कुर्की की कार्रवाई के दौरान तमाशबीन बने रहे लोग
माफिया अनुपम दुबे व उनके भाइयों की संपत्ति कुर्क कर पुलिस ने एक और चोट पहुंचाई। कार्रवाई के दौरान गांव में लोग छतों पर खड़े होकर तमाश देखते रहे। किसी की हिम्मत पुलिस की कार्रवाई में दखल देने की नहीं पड़ी। पुलिस माफिया के फरार भाई अनुराग दुबे डब्बन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

बसपा नेता अनुपम दुबे पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। ठंडी सड़क पर बने आलीशान होटल गुरुशरणम पैलेस को ध्वस्त कर प्रशासन ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए थे। अब गांव में हुई कुर्की की कार्रवाई से सभी सन्न रह गए। प्रशासन ने माफिया की शिक्षिका पत्नी मीनाक्षी दुबे को पहले की बर्खास्त कर दिया था। इस समय माफिया मथुरा जेल में तथा ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे बव्वन हरदोई जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

गुरुशरणम होटल ध्वस्त, लक्जरी वाहन व कई भवन भी कुर्क
माफिया अनुपम दुबे पर 63 मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होने के बाद माफिया अनुपम दुबे का शहर के ठंडी सड़क स्थित शानदार गुरुशरणम होटल कुर्क करने के बाद प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी कर चुका है। इसके अलावा कोठा पार्चा कदीम, फतेहगढ़ के भूसा मंडी, अल्लाहनगर बढ़पुर स्थित भवन, मोहम्मदाबाद के निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, चाचूपुर स्थित कृषि भूमि के अलावा कई ट्रैक्टर, लग्जरी वाहनों को भी कुर्क किया जा चुका है। प्रशासन अब इन भवनों को गिराने की कार्रवाई के लिए कागजी खानापूरी में लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed