फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assam Police arrive in the city to track down counterfeit currency operators

Kanpur News: जाली नोटों के खिलाड़ियों को तलाशने शहर आई असम पुलिस

Sun, 05 Jul 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Assam Police arrive in the city to track down counterfeit currency operators
कानपुर। जाली नोटों के खिलाड़ियों को तलाशने और गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए असम की पुलिस शहर आ गई है। शनिवार देर रात कानपुर कमिश्नरी पुलिस के साथ पूर्वी और साउथ जोन के कई संदिग्ध जगहों पर चेकिंग के साथ दबिश दी गई। असम पुलिस ने 30 जून को शहर के तीन युवकों को जाली नोटों के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन

बीती 30 जून को असम के दिसपुर में कानपुर निवासी महेश शुक्ला, रोशन गुप्ता और उन्नाव के अनुज गुप्ता को लगभग 11 लाख के जाली नोटों के साथ पकड़े गए थे। यह तीनों जाली नोटों से सोने के जेवर खरीदने का प्रयास कर रहे थे। तीनों के पास से एक कार और एटीएम तोड़ने के औजार भी मिले थे। इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट मिलने से असम पुलिस में भी खलबली मच गई थी। सूत्रों की माने तो आरोपियों ने पूछताछ में शहर के कुछ साथियों के भी नाम बताए हैं। क्योंकि शहर में पहले भी नकली अथवा जाली नोट पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

लिहाजा आशंका जताई जा रही है कि कहीं न कहीं अभी भी यह काम चल रहा होगा। यही कारण है कि असम पुलिस की टीम शाम को शहर पहुंची। असम पुलिस ने कानपुर पुलिस को कुछ नाम और पते दिए हैं, जिन पर शनिवार देर रात दबिश दी गई है। यह नाम और पते पूर्वी और दक्षिण जोन के हैं। असम पुलिस यह भी पता कर रही है कि पकड़े गए आरोपियों का गिरोह सिर्फ जाली नोटों को खपाता है कि उन्हें बनाता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असम पुलिस का यह भी मानना है कि जाली नोटों को छापने के बजाए स्कैन किया गया है। इसलिए कुछ कंप्यूटर सेंटरों को भी जांच के घेरे में लिया जाएगा। फिलहाल देर रात तक असम और कानपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में चेकिंग और दबिश दी गई हैं। कुछ भी मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed