फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assam police arrested Hizbul Mujahideen's terrorist Kamruzzaman's brother

पकड़ा गया आतंकी का भाई, अबतक 6 गिरफ्तार, 'हिजबुल आतंकी कमरुज्जमा' से जुड़ी कई बड़ी खबरें

Mon, 17 Sep 2018 08:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Sep 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Assam police arrested Hizbul Mujahideen's terrorist Kamruzzaman's brother
हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी कमरुज्जमा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: यूपी एटीएस के इनपुट पर रविवार को असम पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुज्जमा के भाई सैफुल को भी दबोच लिया। इस तरह असम पुलिस अब तक कमरुज्जमा समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। माना जा रहा है कि असम पुलिस पूछताछ के बाद इन सभी आरोपियों को यूपी एटीएस के हवाले कर देगी। 
विज्ञापन


यूपी एटीएस को कमरुज्जमा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर कुछ और मददगारों की जानकारी हुई है। इस जानकारी को एटीएस लगातार असम पुलिस से शेयर कर रही थी। इसके आधार पर शनिवार को असम की हौजाई पुलिस ने उमर फारुख, सईदुल इस्लाम और शाह आलम को पकड़ा था। अब रविवार को कमरुज्जमा के भाई सैफुल इस्लाम को भी दबोच लिया। ये सभी आरोपी किसी न किसी तरह से आतंकी के मददगार रहे हैं। एटीएस आतंकी के भाई के पकड़े जाने के बारे में फिलहाल कुछ बोलने से बच रही है।
विज्ञापन


 

कमरुज्जमा के साथ दो-तीन और लोग कमरे में आते-जाते थे

Assam police arrested Hizbul Mujahideen's terrorist Kamruzzaman's brother
डेमो पिक
बता दें असम के जमुनामुख, होजाई के सराक पिली गांव निवासी कमरुज्जमा उर्फ डॉ. हुरैरा को यूपी एटीएस ने 13 सितंबर को चकेरी के शिवनगर स्थित उजियारी लाल यादव के मकान से गिरफ्तार किया था। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कमरुज्जमा को हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी बताया था। यह भी कहा था कि कमरुज्जमा कानपुर में आतंकी घटना को अंजाम देने के मकसद से ठहरा था।

उसने दो महीने तक उजियारी लाल के मकान में रहकर शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी। घंटाघर चौराहे के पास स्थित सिद्ध विनायक मंदिर में हमले की साजिश थी। इस मंदिर की रेकी का वीडियो भी अपने आकाओं तक भेजा था। एटीएस अफसरों को यह भी पता चला था कि कमरुज्जमा के साथ दो-तीन और लोग कमरे में आते-जाते थे। इसमें एक स्थानीय शख्स भी है। सूत्रों के मुताबिक कस्टडी रिमांड के दौरान आतंकी कमरुज्जमा ने कुछ सहयोगियों के नाम व पते भी बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed