{"_id":"5f77629b87700e5397039efe","slug":"asp-finally-removed-in-indrakant-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंद्रकांत मामले में आखिरकार हटाए गए एएसपी, आईजी से लेकर डीजीपी और मुख्यमंत्री तक की गई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रकांत मामले में आखिरकार हटाए गए एएसपी, आईजी से लेकर डीजीपी और मुख्यमंत्री तक की गई थी शिकायत
Fri, 02 Oct 2020 10:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
महोबा क्रशर कारोबारी मामले में इंद्रकांत के परिजनों के निशाने पर चल रहे अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को आखिरकार जिले से हटा दिया गया। अब उन्हे अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण के बाद मृतक के परिजनों ने संतोष जताया है। गौरतलब है कि अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने करीब बीस माह पहले महोबा जिले का कार्यभार ग्रहण किया था। तब से वह खासा सुर्खियों में रहे। तेज स्वभाव के कारण उनका जिले में खासा दबदबा भी रहा।

इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत की मौत के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने ही इंद्रकांत के अंतिम संस्कार से लौटते समय सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच इंद्रकांत के पार्टनर बालकिशोर उर्फ बल्लू और पुरुषोत्तम को उठा लिया था। इससे पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच तूतू-मैंमैं भी हुई थी।
इससे मृतक के परिजन एएसपी से नाराज हो गए थे।मृतक के भाई रविकांत त्रिपाठी ने आईजी, डीजीपी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपर पुलिस अधीक्षक की शिकायत की थी। शिकायती पत्र में उनके द्वारा मृतक के ही परिजनों और करीबियों को परेशान करने का आरोप लगाया गया था।
साथ ही उनके रहते न्याय न मिलने की भी आशंका जताई थी। जिसके चलते शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया है। इनके स्थान पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ से आरके गौतम को भेजा गया है।