फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   asket cartridges, hand guns

टोकरी में कारतूस, हाथों में बंदूकें

Sat, 06 Feb 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
asket cartridges, hand guns

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान शुक्रवार को झींझक और मलासा में कानून की धज्जियां उड़ गईं। आचार संहिता तार-तार करके जमकर गुंडागर्दी की गई। असलहे तानकर विरोधियों की गाड़ियां रोकी गईं, विरोधियों को बंधक बनाकर खेतों में छिपा कर रखा गया।

विज्ञापन


पीट-पीट कर भगाया गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। आलम यह था कि झींझक में बवाल के दौरान सपा कार्यकर्ता टोकरी भर-भर करकर गोलियां लाए थे। फायरिंग के दौरान सपा कार्यकर्ता गोलियों को एक-दूसरे को दे रहे थे।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया गया। सैकड़ों सपा कार्यकर्ता असलहे लिए घूमते रहे और फायरिंग की। पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। घंटों पथराव व फायरिंग के बाद भी पर्याप्त पुलिस बल मौके पर नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल चलता रहा और लोग दहशत के साए में रहे। चौंका देने वाली बात यह है कि एक भी विरोधी प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दिया गया। मलासा में ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के रास्तों पर नाकेबंदी और ब्लॉक गेट पर बसपा प्रत्याशी के प्रस्तावक को रोके जाने तक सारा वाकया पुलिस-प्रशासन के सामने हुआ।

क्षेत्रपंचायत सीट बम्हनौती से जीती सदस्य बसपा की प्रेमकांती (मलासा प्रत्याशी) व पति संजय सचान ने बताया कि वह पत्नी व प्रस्तावक संदीप के साथ चौपहिया वाहन से विकासखंड मुख्यालय जा रहे थे। रास्ता रोके जाने की जानकारी पर वाहन समर्थकों के हवाले कर दिया और पैदल खेतों के रास्ते चलकर पहुंचे।


रास्ते में एक किसान से लेकर पुराने कपड़े प्रस्तावक संदीप को पहना दिए थे ताकि कोई पहचान न पाए। फिर भी शक होने पर सपा समर्थकों ने रोक लिया। एसडीएम और डीएसपी से गुहार लगाई गई पर किसी ने नहीं सुनी। प्रस्तावक को परिसर में ही नहीं जाने दिया गया। प्रत्याशी चिल्लाती रहीं लेकिन सपाइयों ने प्रस्तावक को छोड़ा ही नहीं और नामांकन खारिज हो गया। उन्होंने कोर्ट जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed