फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Asia Cup 2023, Competitions to be held in UAE from December 8, Adarsh selected in Indian Under 19 team, school

Asia Cup 2023: यूएई में आठ दिसंबर से होंगे मुकाबले, भारतीय अंडर-19 टीम में आदर्श का चयन, स्कूल ने माफ की फीस

Sun, 26 Nov 2023 03:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Nov 2023 03:16 PM IST
सार

Kanpur News: शहर के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज आदर्श सिंह लगातार शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रौशन कर रहे हैं। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि शनिवार को चयनित हुई अंडर-19 भारतीय टीम में यूपी के कुल तीन खिलाड़ी चयनित हुए हैं।

विज्ञापन
Asia Cup 2023, Competitions to be held in UAE from December 8, Adarsh selected in Indian Under 19 team, school
बल्लेबाज आदर्श सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले अंडर-19 के एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में उत्तर प्रदेश के दो खिलाडिय़ों को जगह मिली है, जिसमें कानपुर के युवा खिलाड़ी आदर्श सिंह और लखनऊ के नमन तिवारी शामिल हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 8 दिसंबर से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 17 दिसंबर रविवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन

इससे पहले यूपी टी-20 लोग में किसान के बेटे को खेलने का मौका मिला था। जौनपुर के आदर्श सिंह को कानपुर सुपर स्टार टीम ने खरीदा था। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण आदर्श सिंह को ग्रुप बी में शामिल किया गया था। ऐसे में आदर्श सिंह को पहले ही सत्र में तीन लाख रुपये में खरीदा गया।
विज्ञापन

मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले किसान नरेंद्र कुमार सिंह व मंजू लता सिंह बताया कि बेटा आदर्श 14 साल से -8 में किराये के मकान में रहकर क्रिकेट सीखा। आदर्श तीन साल का था, दून से क्रिकेट सीखने की जिद पकड़ी और अपने भाई अंकित सिंह के साथ कानपुर में ही रहने के कारण कानपुर जाकर क्रिकेट सीखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 भारतीय टीम में यूपी के कुल तीन खिलाड़ी चयनित
शहर के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज आदर्श सिंह लगातार शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रौशन कर रहे हैं। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि शनिवार को चयनित हुई अंडर-19 भारतीय टीम में यूपी के कुल तीन खिलाड़ी चयनित हुए हैं।

मो. अमान भी टीम के साथ यूएई जाएंगे
इनमें आदर्श और नमन मुख्य टीम में शामिल हैं। वहीं, मो. अमान को स्टैंडबाई में रखा गया है। वह भी टीम के साथ यूएई जाएंगे। आदर्श के भारतीय अंडर-19 टीम में चयन होने पर केसीए चेयरमैन डा. संजय कपूर, अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल किशोर, दिनेश कटियार, मनीष मेहरोत्रा आदि ने बधाई दी है।

स्कूल ने फीस की माफ
आदर्श सिंह के बड़े भाई अंकित सिंह बताते हैं वर्ष 2018-19 में अंडर-14 यूपी टीम में चयन और कप्तान बनने के बाद केडीएमए के प्रबंधक डॉ. संजय कपूर ने आदर्श सिंह की फीस माफ कर दो। तब से अभी तक कोई फीस नहीं ली।

वर्ष 2018 से लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन
आदर्श सिंह ने वर्ष 2018-19 में अंडर-14 यूपी टीम की ओर से तीन मैच में 172 रन बनाए। वर्ष 2019-20 में कप्तान होते हुए आदर्श ने चार मैच में 369 रन बनाए। इसमें उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ 114, उत्तराखंड के खिलाफ 145, एमपी के खिलाफ 75 व बिहार के खिलाफ 34 रन की पारियां खेली।

240 रन व चार दिनी क्रिकेट के तीन मैच में 450 रन बनाए
लॉकडाउन के बाद यूपीसीए की ओर से ट्राई सीरीज में उत्तराखंड के खिलाफ तीन मैचों में तीन शतक के साथ 370 रन ठोके। वर्ष 2022 में आदर्श सिंह को यूपीसीए ने अंडर-19 यूपी टीम का कप्तान बनाया। आदर्श ने वनडे के तीन मैच में 240 रन व चार दिनी क्रिकेट के तीन मैच में 450 रन बनाए।

पूरे देश से 25 लड़कों को चुना गया
इसके बाद जोनल क्रिकेट एकेडमी के 4 मैच में 256 रन बनाए। इसी के दम पर आदर्श सिंह का चयन वर्ष 2023 में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हुआ, जिसमें पूरे देश से 25 लड़कों को चुना गया। यहां पर आदर्श ने इरफान पठान और प्रज्ञान ओझा से क्रिकेट की बारीकियो को सीखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed