{"_id":"638e28c5d344d65da02eb80f","slug":"ashraf-ali-arrested-for-helping-sp-mla-irfan-solanki-abscond","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरफान सोलंकी: मददगार सपा नेत्री का भाई अशरफ अली गिरफ्तार, शेखू के आधार पर खुद की फोटो लगाकर 'उड़ा' था मुबंई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरफान सोलंकी: मददगार सपा नेत्री का भाई अशरफ अली गिरफ्तार, शेखू के आधार पर खुद की फोटो लगाकर 'उड़ा' था मुबंई
Mon, 05 Dec 2022 10:52 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:52 PM IST
सार
पुलिस ने दावा किया था कि अशरफ अली के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर इरफान का आधार कार्ड बनाया गया था। अशरफ के नाम से ही हवाई टिकट भी बुक किया गया था।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा विधायक इरफान सोलंकी को फरार कराने में मदद करने के आरोपी सपा नेत्री नूरी शौकत के भाई अशरफ अली उर्फ शेखू को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। दो दिन से पुलिस अशरफ से पूछताछ कर रही थी। अशरफ अली का नाम इस्तेमाल कर इरफान ने हवाई सफर किया था। उसी के आधार पर अपनी फोटो स्कैन करवाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया था।
विज्ञापन
केस दर्ज होने के बाद इरफान फरार हो गए थे। इस बीच पता चला था कि इरफान ने अशरफ अली नाम से फर्जी आधार बनाया था। जिसके जरिये उन्होंने 11 नवंबर को दिल्ली से मुंबई तक हवाई सफर किया था। इस पर ग्वालटोली थाने में पुलिस ने नौ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले सपा नेत्री नूरी शौकत, उसके ड्राइवर अम्मार इलाही व इरफान के दो साले अनवर व मंसूर अख्तर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बीते शुक्रवार को इरफान व रिजवान सरेंडर कर जेल चले गए थे। रविवार को पुलिस ने नूरी के भाई अशरफ अली को हिरासत में लिया था। रविवार को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था लेकिन सोमवार रात करीब आठ बजे उसकी गिरफ्तारी कर ली। पूछताछ में अशरफ ने कहा कि उसने नूरी को अपना आधार कार्ड दिया था। अब उसका इस्तेमाल कैसे किया गया, उसे नहीं मालूम।
विज्ञापन
इसलिए अशरफ की रही है बड़ी भूमिका
पुलिस ने दावा किया था कि अशरफ अली के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर इरफान का आधार कार्ड बनाया गया था। अशरफ के नाम से ही हवाई टिकट भी बुक किया गया था। इरफान, अशरफ अली बनकर ही फरारी काटते रहे थे। शरण देने में भी अशरफ का हाथ रहा। पुलिस का कहना है कि अशरफ के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। उसी आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई। मामले में उसकी बड़ी भूमिका है।
दिल्ली में तफ्तीश शुरू, आज मुंबई जाएगी दूरी टीम
साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। जिस होटल में इरफान ठहरे थे वहां के फुटेज जुटाए हैं। होटल प्रशासन से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। इसके बाद टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। वहां से भी फुटेज जुटाए हैं। दूसरी टीम मंगलवार को मुंबई जाएगी। मुंबई एयरपोर्ट के फुटेज जुटाएगी। जिसे ऑटो में इरफान ने सफर किया था, उस चालक के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
पूछताछ करने के बाद अशरफ की गिरफ्तारी की गई है। उसके आधार का इस्तेमाल आरोपी विधायक के फर्जी आधार कार्ड बनाने में किया गया था। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ जारी है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। - आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर