फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ashi batra became miss up

कानपुर की आशी बत्रा बनीं मिस यूपी

Sat, 21 Jan 2017 11:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
ashi batra became miss up
फर्रुखाबाद में आयोजित हुआ कॉन्टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
12वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में शुक्रवार को फैशन का तड़का लगा। रैंप पर कैटवॉक , निर्णायक मंडल के सवालों के तर्कपूर्ण जवाब देकर कानपुर की आशी बत्रा मिस यूपी, गाजियाबाद की निधि मिस प्रिटी इंडिया और बुलंदशहर की निकिता मान मिस इंडिया चुनी गईं। वहीं, विशालराज ने मिस्टर और सृष्टि दीक्षित ने मिस फर्रुखाबाद का ताज पहना। इसके अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों व पूर्व में हुईं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में महोत्सव में अदिति वर्मा ने काला चश्मा, काजल सिंह ने डोला रे डोला, कुशाग्र सक्सेना ने तेरी मां ने जाके पूछ लिए गीत पर नृत्य किया। सीबीआर डांस ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति पर तालियां बजीं। मिस फर्रुखाबाद में आमना, नेहा बाजपेई, दृ़ष्टि सिंह और काजल सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, आकाश मिश्र और संजीव मिश्र बाबी आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
मिस्टर माडल व मिस्टर फर्रुखाबाद-विशाल राज सिंह
मिस माडल-काजल सिंह
मिस फर्रुखाबाद-सृष्टि दीक्षित
मिस फर्रुखाबाद एंजिल-आमना
मिस फर्रुखाबाद प्रिंसेज-नेहा बाजपेई
मिस कानपुर रीजन-मिनी त्रिपाठी (कानपुर)
मिस कानपुर रीजन (एंजिल)- मोनिका भदौरिया
मिस कानपुर रीजन (प्रिंसेज)-आकांक्षा सिंह
मिस माडल कानपुर रीजन-श्वेता रावत
मिस यूपी-आशी बत्रा (कानपुर)
मिस माडल उत्तर प्रदेश- यशस्वी दुबे (मिर्जापुर)
मिस प्रिटी इंडिया-निधि रावत (गाजियाबाद)
मिस इंडिया-निकिता मान (बुलंदशहर)
मिस ग्रांड इंडिया-नैंसी त्यागी (ग्रेटर नोएडा)
मिस ब्यूटी आफ इंडिया-फहरीन खान (मोदी नगर)
मिस ग्रांड मॉडल आफ इंडिया-जया पांडेय (बरेली)
इन्हें मिला सम्मान
डा. शशि किरण सिंह, विष्णु नारायण शुक्ला, बाहर चिश्ती, डा. मीनू गुप्ता, डा. साधना महेश्वरी, सुधांशु अग्रवाल, डा. प्रभात गुप्ता, रोहित दीक्षित, युवा वीरता सम्मान रुद्रांशी शुक्ला, नम्रता शाक्य, राजन महेश्वरी, आदर्श मिश्र, चंद्रशेखर कटियार, किशन मसीह, आलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, डा. अनार सिंह, भुवनेश्वर वर्मा, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, युवा साहित्यकार सम्मान मांशी शुक्ला, आकांक्षा शुक्ला, वर्षा जायसवाल, लक्ष्मण सिंह, कमलेश, संतोष त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
मेहंदी लगाओ निवेदिता, कनिका, शिवानी, थाल सजाओ में कंचन रावत, ऋचा गुप्ता, निशा, निबंध में प्रिंसी गुप्ता, सुरभि गोस्वामी, संजीव सिंह, कमल प्रकाश, स्नेहा दीक्षित, वाद-विवाद अनुप्रिया, रश्मि सक्सेना, सुरभि गोस्वामी, हर्षित अवस्थी, संजीव यादव, जैनबबानो, पेंटिंग में सोनी गुप्ता, लकी रस्तोगी, सुरभि गोस्वामी, अंकित, शिखा, आयुषी सक्सेना, अंशिका यादव, शेफ क्वीन में रानी तरन्नुम, सोनी गुप्ता, शिवा गुप्ता, सोनम सक्सेना, स्नेहा दीक्षित, साइकिल रेस में अर्जुन, मोफिद खान, प्रदीप पांडेय, शिवानी राजपूत, सोनम रावत, आकांक्षा वर्मा, 100 मीटर रेस फैजान, तुषार शुक्ल, मोफिद खान, किमी. रेस शोभित कुमार, प्रदीप पांडेय, रुस्तम अली, आयुषी सक्सेना, शिवानी राजपूत, सोनम रावत, आजा नचले एकल डांस में अदिति वर्मा, शुभम और काजल सिंह को पुरस्कृत किया गया।

मोबाइल से फोटो खींचने पर लगाई फटकार
महोत्सव के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कैटवाक के दौरान सभी से मोबाइल से फोटो खींचने और वीडियो बनाने से मना किया था। इसके बावजूद कुछ युवा मोबाइल से फोटो खींचने लगे तो संचालन कर रहे आकाश मिश्र ने उन्हें फटकार लगाई। मोबाइल रखवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed