फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ashala department's 40 thousand files under suspicion, the investigation team started investigating all the files

यूपी: असलहा विभाग की 40 हजार फाइलें शक के दायरे में, जांच टीम सभी फाइलों की जांच करने में जुट गई

Tue, 20 Oct 2020 05:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 20 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Ashala department's 40 thousand files under suspicion, the investigation team started investigating all the files
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर के असलहा लाइसेंस विभाग में रखीं शस्त्र लाइसेंस की 40 हजार फाइलें शक के दायरे में हैं। जिला प्रशासन की तरफ से बनाई गई टीम सभी फाइलों की जांच करने में जुट गई है। जांच के बाद रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


करीब एक साल पहले विभाग के बाबुओं की मिलीभगत से अधिकारियों के फर्जी साइन बनाकर असलहा लाइसेंस जारी करने का खुलासा हुआ था। इसके बाद बिकरू कांड से जुड़े कई आरोपियों के नाम भी असलहा लाइसेंस जारी होने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर शुरू हुई जांच में अब एक के बाद एक नई परतें खुल रही हैं। शासन और प्रशासन की तरफ से यह आशंका जाहिर की गई है कि असलहा विभाग में पड़ी ज्यादातर फाइलें बिना अनुमोदन के पास कर दी गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम यहां पड़ीं सभी 40 हजार फाइलों को सूचीबद्ध कर रही है। जांच में देखा जाएगा कि जिन लोगों को लाइसेंस जारी किया गया है, उनका व्यवसाय क्या है। उनकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी देखी जा रही है। आशंका है कि ऐसे लोगों को भी लाइसेंस दिया गया है, जिनका क्राइम रिकॉर्ड रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed