{"_id":"69275b6977a4297ee70d02da","slug":"asha-workers-have-threatened-to-go-on-strike-from-november-1-if-their-demands-are-not-met-kanpur-news-c-220-1-akb1007-134625-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मांगे पूरी न होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने एक नवंबर से हड़ताल की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मांगे पूरी न होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने एक नवंबर से हड़ताल की दी चेतावनी
Thu, 27 Nov 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। साथ ही मांगें पूरी न होने पर एक नवंबर से हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन की प्रदेश सचिव अंजू कटियार, जिलाध्यक्ष अर्चना दीक्षित, कोषाध्यक्ष संतोषी, रक्षा कटियार के नेतृत्तव में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव ने बताया कि आशा कार्यकर्ताएं सरकार की कई घोषित प्रोत्साहन राशियों से वंचित हैं। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वादा खिलाफी का शिकार हैं।
वर्ष 2019 ने लंबित भुगतानों की अदायगी के लिए आशा कार्यकर्ता तीन साल से लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहीं हैं मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संगठन की ओर से आशा व संगनियों को न्यूनतम वेतन, बीमा, सेवानिवृत्त कार्यकर्ताओं को ग्रैच्युटी, ईपीएफ सहित 14 मांगे की गईं हैं। यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह एक नवंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगी।