फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ARTO office employees busy in election, applicants upset due to lack of license

एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी चुनाव में व्यस्त, लाइसेंस न बनने से आवेदक परेशान

Fri, 18 Feb 2022 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
ARTO office employees busy in election, applicants upset due to lack of license
एआरटीओ कार्यालय। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय के लिपिकों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगी है। इस वजह से दफ्तर में लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

आवेदन के बाद भी सभी लोगों का टेस्ट नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को 12 बजे के बाद किसी भी आवेदक का टेस्ट नहीं हो सका। इधर कई दिनों से समस्या होने के चलते आवेदक कार्यालय आकर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए 40 स्लॉट बुक होते हैं। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक के बीच अलग-अलग समय में लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आवेदकों को निर्धारित समय दिया जाता है। एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 12 बजे आरआई (प्राविधिक) कार्यालय के बाहर टेस्ट देने के लिए लोग जमा थे। दोपहर दो बजे तक आरआई नहीं पहुंचे तो लोग मायूस होकर लौट गए।
यह स्थित कार्यालय में कई दिनों से बनी हुई है। दफ्तर में गुरुवार को 16, बुधवार को 20, मंगलवार को 18, सोमवार को 22 लोगों के ही टेस्ट हो सके। सरवनखेड़ा निवासी सत्यम सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे टेस्ट के लिए समय दिया गया था, लेकिन कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी के न होने से टेस्ट नहीं हो पाने की जानकारी मिली।
18 से 21 फरवरी तक बंद रहेगा दफ्तर
अब 18 से 21 फरवरी के एआरटीओ दफ्तर बंद रहेगा। इस बीच लर्निंग लाइसेंस समेत अन्य कार्यों के लिए आवेदन करने वाले लोगों को दूसरी तारीख दी जाएगी। इसके लिए मैसेज उनके मोबाइल पर जाएगा। वहीं टेस्ट से छूटे लोगों के लिए भी दूसरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगी होने से कार्यालय का काम प्रभावित है। जिन आवेदकों का टेस्ट नहीं हो पाया है, चुनाव होने के बाद उनके लिए दूसरा शेड्यूल तय किया जाएगा। - सत्येंद्र सिंह, आरआई (प्राविधिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed