फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Artisan absconded with gold worth 1.5 crores of two jewelers  working for four years police engaged in search

Kanpur: दो सराफ का डेढ़ करोड़ का सोना लेकर कारीगर फरार, चार साल से कर रहा था काम, तलाश में जुटीं पुलिस टीमें

Sun, 08 Dec 2024 06:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Dec 2024 06:45 AM IST
सार

Kanpur News: फीलखाना थाना क्षेत्र में जेवर बनाने वाला कारीगर दो सराफ का डेढ़ करोड़ का सोना लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस की दो टीमें आरोपी कारीगर की तलाश में जुटीं हैं।

विज्ञापन
Artisan absconded with gold worth 1.5 crores of two jewelers  working for four years police engaged in search
सोना - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कानपुर फीलखाना थानाक्षेत्र से एक बार फिर सोने के गहने बनाने वाला कारीगर दो अलग-अलग सराफा कारोबारियों का करीब 1.5 करोड़ रुपये का सोना लेकर गायब हो गया। एक कारोबारी ने फीलखाना थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

सिविल लाइंस की फ्रेंड्स एन्क्लेव सोसायटी निवासी शेख सरफराज आली की बिरहाना रोड पर रफ ज्वैलर्स नाम से दुकान है। उनकी दुकान में मूलरूप से पश्चिम बंगाल के ग्राम मुजलिसपुर के सागरपुर का रहने वाला कारीगर मानस हेत पिछले चार वर्षों से काम कर रहा था।

विज्ञापन

कारीगर का फोन बंद मिला
वह फीलखाना में किराए पर रहता था। बताया कि उन्होंने मानस को 24 कैरेट का 891 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए पांच दिसंबर को दिया था। इसकी कीमत 70,17,049 लाख रुपये है। छह दिसंबर को सुबह मानस हेत को फोन कर जेवर के बारे में जानकारी करनी चाही, तो उसका मोबाइल बंद मिला।

विज्ञापन

दूसरे ज्वेलर से लिया था सोना
इसके बाद वह उसके घर फीलखाना पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला। लोगों से उसके बारे में पूछताछ कर ही रहे थे कि वहीं पर अजय ज्वेलर्स के फीलखाना निवासी मालिक गौरव पाल मिल गए। उन्होंने बताया कि मानस उनकी दुकान से भी जेवर बनाने के लिए 995 ग्राम सोना ले गया, जिसकी कीमत 79,10,250 रुपये है।

विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
तय समय में जेवर बनाकर न देने पर उसकी तलाश करने पहुंचे थे। फीलखाना इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मानस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उसके घर के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पहले भी फरार होते रहे हैं कारीगर
कारीगरों का सोना लेकर फरार होने का मामला नया नहीं है। पहले भी कई बार कारीगर सराफा कारोबारियों का सोना लेकर फरार हो चुके हैं। पिछले साल दिसबंर महीने में ही महाराष्ट्र के सांगली निवासी संपत लवेटे कई सराफा कारोबारियों का करोड़ों रुपये का सोना लेकर फरार हो गया था। पुलिस आज तक उसे तलाश नहीं कर पाई है।

सोना कारीगर से जुड़ी पिछली घटनाएं

  • दिसंबर 2022: मूलरूप से पश्चिम बंगाल मिधिनापुर का रहने वाला रिंटू मांझी ने सर्राफा कारोबारी सुनील अग्रवाल व एक अन्य ज्वैलर्स का सवा किलो सोना लेकर भाग गया था। तब इसकी कीमत 52 लाख रुपये थी।
  • दिसंबर2023: मूलरूप से पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी कारीगर प्रीतम मंडल चौक सर्राफा के सर्राफा कारोबारी तापस धन का 452 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया था।

  • दिसंबर 2023: मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाला संपत राव लावटे, पत्नी संध्या लावटे और साले महेश मस्के सोना टेस्टिंग और गलाने के नाम पर कई कारोबारियों का करीब 20 किलो सोना और 1.5 करोड़ कैश लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed