{"_id":"5bf519a3bdec2269385b7667","slug":"artificial-rain-done-by-iit-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर दिल्ली में कराएगा कृत्रिम बारिश, इसरो ने सौंपा संसाधनों से लैस एयरक्राफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर दिल्ली में कराएगा कृत्रिम बारिश, इसरो ने सौंपा संसाधनों से लैस एयरक्राफ्ट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:28 PM IST
सार
- आईआईटी को इसरो ने सौंपा संसाधनों से लैस एयरक्राफ्ट
- अगले सप्ताह आसमान में बादल होने पर हो सकती है कृत्रिम बारिश
विज्ञापन
डेमो पिक
विस्तार
देश के तमाम हिस्सों में प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए आईआईटी कानपुर अगले सप्ताह किसी भी दिन दिल्ली में कृत्रिम बारिश करा सकती है। इसके लिए इसरो ने संसाधनों से लैस एयरक्राफ्ट आईआईटी को सौंप दिया है।
अब वैज्ञानिकों को दिल्ली में बारिश उमड़ने का इंतजार है। हल्के बादल भी उमड़ने पर वैज्ञानिक कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास शुरू कर देंगे। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान में बादल आने में अभी एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ेगा।

Trending Videos
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर के उप-निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि इसरो से एयरक्राफ्ट मांगा गया था और वह मिल चुका है। हालांकि जिस पायलट को यह काम मिलकर करना है वो फिलहाल बीमार है।
दूसरी ओर दिल्ली के आसमान में अभी बादल भी नहीं है। बगैर बादल के कृत्रिम बारिश कराना संभव नहीं है। इसलिए कृत्रिम बारिश कराने के लिए एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा।
केमिकल सॉल्यूशन तैयार है
आईआईटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि कृत्रिम बारिश के लिए कई केमिकल का मिश्रण करके एक सॉल्यूशन तैयार किया गया है जो पहले आसमान में बादल बनाएंगे और फिर उससे बारिश होगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि काफी हद तक उनका यह सॉल्यूशन काम करेगा।