फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 'Rang Raas Dandiya Night' Held at IIT; A Celebration of Cultural Colors

कानपुर: आईआईटी में रंग रास डांडिया नाइट का आयोजन, बिखरे संस्कृति के रंग

Tue, 13 Oct 2026 07:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 13 Oct 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 'Rang Raas Dandiya Night' Held at IIT; A Celebration of Cultural Colors
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय संस्कृति और परंपराओं के रंगों के बीच आईआईटी कानपुर में मंगलवार को रंग रास डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। संस्थान की वुमेंस एसोसिएशन ने फैकल्टी फोरम के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें परिसर के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन की संरक्षक रचना अग्रवाल ने की। इस दौरान दुर्गा पूजा पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों, लोकनृत्य और डांडिया की धुनों ने सभी को आकर्षित किया। रंग-बिरंगे परिधानों में कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सचिव अमृता के भूषण, संयुक्त सचिव निशि शर्मा और पूर्वा गोरे, कोषाध्यक्ष राशि पंत, सविता जैन, सुधा शुक्ला, सीमा अवस्थी, एकता नारंग, रश्मि त्रिपाठी, नेहा गहलोत, अर्चना और रक्षा सोमैया मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed