{"_id":"696aa1fdf5f698e3b4041dd0","slug":"arrival-of-green-vegetables-increased-prices-decreased-by-rs-10-to-20-kanpur-news-c-220-1-ka21001-136910-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हरी सब्जियों की आवक बढ़ी, दाम में 10 से 20 रुपये की आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हरी सब्जियों की आवक बढ़ी, दाम में 10 से 20 रुपये की आई कमी
Sat, 17 Jan 2026 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्थानीय और जिले की मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ने से बाजार में भाव नीचे आ गए हैं। इससे महंगाई की मार झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है। हरा मटर और गोभी की खरीदारी ज्यादा हो रही है। आवक अधिक होने से सब्जियों के दाम 10 से 20 रुपये तक कम हो गए हैं।
मंडी में रबी सीजन की सब्जियों की आवक कम आने से 15 से 20 दिन पहले तक भाव आसमान छू रहे थे। हरा मटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, टमाटर, आलू आदि के भाव बढ़े थे। इससे लोगों की थाली से सब्जियां कम हो गई थीं। इस समय मिर्च, लहसुन और प्याज के दाम बढ़े हैं। अन्य सब्जियों के दाम नीचे आ गए हैं। अब जिले की बड़ी और ग्रामीण बाजारों की मंडियों में बाहर से तो सब्जियां आ ही रही हैं, साथ ही स्थानीय किसान भी मंडी में मटर, मेथी, गोभी, पालक लेकर पहुंच रहे हैं।
इससे बाजार में फुटकर में हरी सब्जियों के भाव नीचे आ गए हैं। सदर बाजार अकबरपुर में सब्जियों के थोक व फुटकर विक्रेता शकील ने बताया कि बाजार में इस समय हरा मटर, फूल व पत्ता गोभी, पालक, बथुआ की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं विक्रेता मिराज ने कहा कि इस समय चकरपुर मंडी में जालौन से हरी मटर, जौनपुर व वाराणसी से फूल गोभी और कानपुर से आलू की आवक अधिक है। इसके अलावा स्थानीय किसान भी मंडी में अपनी सब्जियों को लेकर पहुंच रहे हैं। इसलिए हरी सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। मंडी में आवक इसी तरह रही, तो कुछ दिनों में इनके दाम और कम हो सकता हैं।
विज्ञापन
..............
बाजार में सब्जियों के दाम पर एक नजर
सब्जी- पहले -अब
गोभी- 40-30
मटर- 60-40
टमाटर-60-50
पालक-40-30
मेथी-60-40
शिमला मिर्च-80-60
आलू- 20-10
बैगन-60-40