फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arrested for executing a sale deed by presenting a deceased brother as alive.

Kanpur News: मृत भाई काे जिंदा दिखा किया बैनामा, गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Arrested for executing a sale deed by presenting a deceased brother as alive.
कानपुर। बिधनू में मृत भाई काे जिंदा दिखा जमीन का बैनामा करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि घटना में कूटरचित आधार का इस्तेमाल किया गया है। गुजैनी मर्दनपुर निवासी सुनीता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अनुसार वर्ष 2010 में सपई गांव की 0.8200 हेक्टेयर कृषि भूमि का विधिवत बैनामा कराया था। यह उनके पक्ष में दाखिल-खारिज भी हो गई। सपई निवासी रामू ने दिवंगत भाई पन्नालाल के नाम पर फर्जी आधार बनवाकर खुद को पन्नालाल बता फरवरी 2024 में जमीन का बैनामा बिधनू के बांबीपुरवा की रानी देवी के नाम करा दिया। पांच अप्रैल को आरोपी निर्माण कार्य करने पहुंचे। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बिधनू थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि रामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी की तलाश जारी है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed