{"_id":"60257e7a8ebc3ee97420053b","slug":"arrest-dehat-news-knp6113085178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में ट्रक।
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर। सिकंदरा कस्बे में सरिया मिल के सामने बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक व पुत्र दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। गुरुवार को पुलिस ने ट्रक को बेहमई घाट के पास ट्रक के कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
राजपुर के जैनपुर गांव निवासी शिक्षक हरिओम मिश्रा (58) बुधवार को बेटे गोपाल मिश्रा (25) के साथ बाइक से मंगलपुर के रेवा गांव से लौट रहे थे। तभी सिकंदरा तहसील के पास सरिया मिल के सामने औरैया की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई थी।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर राजपुर की तरफ भाग गया। राहगीरों ने ट्रक का नंबर नोट कर पुलिस को दिया था। घटना के बाद पुलिस ट्रक व चालक की तलाश में जुट गई थी। गुरुवार को राजपुर पुलिस ने बेहमई बालू घाट से ट्रक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पीआरबी के कांस्टेबल करतार सिंह तोमर ने बताया कि बालू घाट के नीचे ट्रक छिपाकर खड़ा किया था। ट्रक चालक को भी वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने फिरोजाबाद निवासी ऋषि नाम बताया है। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।