{"_id":"69bb14ec59e624f90709efed","slug":"arpit-scores-294-runs-with-explosive-batting-gitanjali-club-crushes-city-club-kanpur-news-c-362-1-ka11003-143656-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अर्पित ने तूफानी बल्लेबाजी कर जोड़े 294 रन, गीतांजलि क्लब ने सिटी क्लब को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अर्पित ने तूफानी बल्लेबाजी कर जोड़े 294 रन, गीतांजलि क्लब ने सिटी क्लब को रौंदा
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को गीतांजलि क्लब ने सिटी क्लब को 382 रन से करारी शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत के नायक सलामी बल्लेबाज और कप्तान अर्पित तिवारी रहे, जिन्होंने शानदार 294 रन की पारी खेली। दूसरे मैच में गांधीग्राम ने वीनस क्लब को और तीसरे मैच में स्काई क्लब ने नेशनल क्लब को तीन-तीन विकेट से हराया।
राहुल सप्रू मैदान पर हुए पहले मैच में गीतांजलि क्लब ने 40 ओवर में चार विकेट पर 423 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम से अर्पित तिवारी ने 140 गेंदों पर 47 चौके और 10 छक्कों की मदद से 294 रन बनाए और तिहरे शतक से महज छह रन से चूक गए। उनके अलावा अनूप गौतम ने 54 रन का योगदान दिया। वहीं, सिटी क्लब की टीम 17.1 ओवर में मात्र 41 रन पर आउट हो गई। टीम से अनंत अग्निहोत्री ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम गुप्ता ने चार, अर्पित तिवारी ने दो और विशाल ने एक विकेट लिया। अर्पित तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान में खेले गए दूसरे मैच में वीनस क्लब ने 28.4 ओवर में 101 रन बनाए। टीम से अमन सिंह ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभय गंगवार ने पांच और अक्षय सिंह ने चार विकेट लिए। वहीं, गांधीग्राम ने 25.4 ओवर में सात विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से अनंत ने 31 और सिद्धार्थ ने 16 रन बनाए। अभय गंगवार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
पनकी स्थित रामलखन भट्ट क्रिकेट मैदान पर हुए तीसरे मैच में नेशनल क्लब ने 31.5 ओवर में 120 रन बनाए। टीम से दिनेश ने 66 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में माधव गुप्ता और ईशु सचान ने तीन-तीन, श्रेयांश सिंह ने दो विकेट झटके। वहीं, स्काई क्लब ने 30.2 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला जीता। टीम से ईशान ने 40 और वीर सिंह ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आशीष चौरसिया और सचिन ने दो-दो, नितिन कुमार और दिवाकर सिंह ने एक-एक विकेट लिया। ईशु सचान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।