{"_id":"67cde97f142de05489080e77","slug":"arogya-mela-patients-suffering-from-seasonal-diseases-arrived-and-returned-with-medicines-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-123770-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : मौसमी बीमारी के पहुंचे मरीज, दवा लेकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : मौसमी बीमारी के पहुंचे मरीज, दवा लेकर लौटे
Mon, 10 Mar 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
कंचौसी पीएचसी में मरीज देखती डाॅ.अमरेखा।
- फोटो : संवाद
राजपुर/झींझक। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाला जन आरोग्य मेला अब औपचारिकता बन कर रह गया है। कहीं डॉक्टरों की लेटलतीफी तो कहीं जांच की सुविधा न होने से मरीज परेशान होते हैं। इन दिनों अस्पतालों में मौसम के बदलाव से खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े हैं।
मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। रविवार को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में जुकाम, बुखार, खांसी, बदन दर्द से पीड़ित मरीज पहुंचे। इसके अलावा त्वचा रोग, सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों ने भी परामर्श लिया। डॉ. शिवकुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में 30 मरीजों का इलाज किया गया है। बुखार पीड़ित 4 मरीजों की खून की जांच की गई।
वहीं, कई दिनों से खांसी आने, अन्य परेशानी पर अल्ट्रासाउंड व एक्सरे कराने की सलाह दी गई। इधर रसधान पीएचसी में बालमती, कासिम, जुबैर, इसराइल, रामफल के अलावा 12 लोग बुखार, जुकाम से पीड़ित इलाज कराने पहुंचे। डॉ. सना ने मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां वितरण की। कुल 27 मरीजों में 12 बुखार जुकाम से पीड़ित रहे। यहां एलटी काव्या करण ने बुखार पीड़ित 6 लोगों की खून की जांच की।
विज्ञापन
कंचौसी पीएचसी में आरोग्य मेला में बुखार ,खांसी ,स्किन, कमजोरी सहित 31 मरीज आए। जिनको डॉ. अमरेखा ने देखा और परामर्श दिया। फार्मासिस्ट उमेश चौहान ने दवा वितरित की। अधीक्षक डाॅ. दीपक गुप्ता ने बताया कि आरोग्य मेला में जो मरीज आए उन्हें परामर्श के साथ दवा दी गई। इस दौरान एलटी अरविंद बौद्ध, स्टाफ नर्स समंदर सैनी, विवेक आदि रहे।