फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Army will use Sharang guns made in india

अब देश में बनीं शारंग तोपें इस्तेमाल करेगी सेना, ये है खासियत

Mon, 27 Aug 2018 02:55 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Aug 2018 02:55 PM IST
सार

- चरणबद्ध तरीके से तीन सौ तोपें दी जाएंगी सेना को
- ओएफसी और फील्ड गन मिलकर बनाएंगे
- पहली बार ओपेन बिड में शारंग ने कई तोपों को पछाड़ा था 
 

विज्ञापन
Army will use Sharang guns made in india
डेमो पिक

विस्तार

आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) और फील्ड गन में जल्द ही शारंग तोप का बल्क में उत्पादन शुरू करने की तैयारी है। ओएफसी में विक सित की गई इस स्वदेशी तोप के निर्माण के लिए सितंबर में सेना और आयुध निर्माणी बोर्ड के साथ करार होने वाला है।
विज्ञापन


हालांकि तोप को ओएफसी ने विकसित किया है लेकिन इसके ब्लाक और ब्रिचरिंग फील्ड गन में बनते हैं। करार के तहत ओएफसी और फील्ड गन मिलकर तीन सौ तोप चरणबद्ध तरीके से बनाएंगे।  
विज्ञापन

Army will use Sharang guns made in india
डेमो पिक
शारंग इजरायली तोप सोल्टम का आधुनिक संस्करण है। पहले इसकी कैलिबर 135 एमएम थी, जिसे अब 155 एमएम किया गया है। मार्च 2018 में हुए कई परीक्षणों में इस तोप ने भारत फोर्ज और पुंज ल्यावड कंपनी की तोपों को पछाड़ कर ओपेन बिड में सेना से आर्डर पाया था।

सूत्रों ने बताया कि सितंबर में सेना और आयुध निर्माणी बोर्ड के साथ तोप के बल्क उत्पादन पर करार किया जाना है। इसकी तैयारी ओएफसी और फील्ड गन में शुरू कर दी गई है। दो तोप सेना को इसी सप्ताह दी जाएंगी। इसके बाद करार की घोषणा होगी। 2022 तक 300 तोप का आर्डर पूरा किया जाना है। पहले चरण में 30, दूसरे में 70 और अगले चरण में 100-100 तोपों का निर्माण किया जाना है।

Army will use Sharang guns made in india
डेमो पिक
ये है खासियत 
तोप टारगेट को बेहद सटीकता के साथ ध्वस्त करती है। इसके अलावा तोप की निरंतरता (गोले दागने की क्षमता) जबरदस्त है।  इस तोप में पहाड़ों में छिपे दुश्मनों को तबाह करने की विशेष क्षमता है। इसे 70 डिग्री तक मूव किया जा सकता है। तोप की कैलिबर 155 मिलीमीटर, कैरिज स्प्लीट ट्रेल और मारक क्षमता 36 किलोमीटर तक है।

- 36 किमी है मारक क्षमता
- 08 टन वजन है तोप का
- 11 मीटर है लंबाई इसकी
- 2.45 मीटर है चौड़ाई
- 2.55 मीटर है ऊंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed