फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   army recruiting 3700 fail only 316 passed

3700 लड़कों का दम फूला, केवल 316 बन पाएंगे सेना के ‘जांबाज जवान’

Tue, 20 Dec 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
army recruiting 3700 fail only 316 passed
एजूकेशन हवलदार के पद पर भर्ती आज - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में सेना भर्ती के चौथे दिन युवकों ने ट्रैक पर जमकर पसीना बहाया। कुछ गिरकर चुटहिल हुए तो कुछ ने पहले चक्कर के बाद ही अपने आप को रोक लिया। पीएफटी क्षेत्र में युवकों की नापजोख कर उन्हें अगले चरण के लिए भेजा। मंगलवार को 6875 युवकों ने भर्ती के लिए पंजीकरण करवाया था। 3700 युवकों ने भर्ती स्थल पर आमद दर्ज करवाई। शारीरिक परीक्षण के बाद 316 युवकाें को पास घोषित किया। पास हुए युवकों का डाटा सेंट्रल कमांड को भेज दिया गया है। एआरओ बरेली की ओर से चल रही सेना भर्ती में शामिल होने के लिए सीतापुर जिले की सदर व मिश्रिख तहसील के युवक छावनी क्षेत्र में पहुंचे। युवकों ने बुलावा पत्र दिखाकर टोकन लिया और अपने प्रमाण पत्रों को स्कैन करवाने के बाद करियप्पा मैदान पर दौड़ परीक्षा में शामिल हुए। युवकों को ट्रेड वार ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप में करीब 300 युवकों के दौड़ने से ट्रैक भर गया। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कई युवक ट्रैक पर गिरकर चुटहिल हो गए। दौड़ में पास हुए युवकों को शारीरिक परीक्षण के लिए फिजिकल फिटनेस क्षेत्र में ले जाया गया। यहां पास हुए अभ्यर्थियाें ने बैलेंसिंग, गड्ढा कूद कर बीम लगाए। युवकों को पास होने पर नापजोख के लिए ले जाया गया। लंबाई, वजन और सीने की माप कर फिट पाए गए युवकों को अगले चक्र के परीक्षण के लिए पास घोषित किया गया। भर्ती अधिकारी कर्नल जेएस धनोवा ने बताया कि मंगलवार को 6875 युवकों ने भर्ती के लिए पंजीकरण करवाया था। 3700 युवकों ने भर्ती स्थल पर आमद दर्ज करवाई। 316 युवकाें को पास घोषित किया गया।
विज्ञापन

एजूकेशन हवलदार के पद पर भर्ती आज
उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के युवक ले सकेंगे भाग

राजपूत रेजीमेंट सेंटर में चल रही एआरओ बरेली की भर्ती के पांचवें दिन एजूकेशन हवलदार के पद पर उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के युवकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए अलग से टेक्निकल स्टाफ को बुलाया गया है। कर्नल ने बताया कि भर्ती के लिए 10 हजार युवकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बीए, बीएससी, एमए और एमएससी पाय युवकों को अलग ग्रुप बनाकर परीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed