{"_id":"6897b02980316eff2b03cd59","slug":"army-public-school-won-medals-in-cbse-cluster-4-basketball-and-hockey-competitions-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128747-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीबीएसई क्लस्टर-4 बास्केटबॉल व हॉकी प्रतियोगिताओं में आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीतेे पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीबीएसई क्लस्टर-4 बास्केटबॉल व हॉकी प्रतियोगिताओं में आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीतेे पदक
विज्ञापन
बास्केटबॉल में विजेता आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम।
- फोटो : स्कूल
कानपुर। सीबीएसई क्लस्टर-4 की अलग-अलग स्थानों पर हुई हॉकी और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में कानपुर के आर्मी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने पदक जीत नाम रोशन किया। लखीमपुर खीरी स्थित अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में पांच से सात अगस्त तक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन को 25-19 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
कक्षा 12वीं के ऋषभ को श्रेष्ठ प्लेयर चुना गया। इसके साथ ही बालक वर्ग की टीम ने छत्तीसगढ़ में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। वहीं, बालिकाओं की टीम ने एसआर एकेडमी स्कूल लखनऊ को 35-33 से पराजित कर रजत पदक जीता।
ऐसे ही सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट पांच से आठ अगस्त तक बलिया स्थित जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में हुआ। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में भी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। स्कूल के प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों को इस उपलिब्ध के लिए बधाई दी।