{"_id":"5c6ef3cbbdec2259c006a98a","slug":"army-man-marriage-stop-because-of-snowfall-in-ladakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन कर रही थी इंतजार, वादी में फंसे फौजी का दुश्मन बना मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन कर रही थी इंतजार, वादी में फंसे फौजी का दुश्मन बना मौसम
Fri, 22 Feb 2019 06:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की तारीख तय थी। मंडप सजा हुआ था। दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी पर वो नहीं आया। क्योंकि वो दूल्हा कोई आम इंसान नहीं बल्कि सरहदों की रक्षा करने वाला एक फौजी है। खराब मौसम की वजह से फौजी बर्फबारी में फंस गया। जिससे वह अपनी शादी में नहीं पहुंच पाया। दूल्हन उसका इंतजार करती रह गई। जानिए क्या है पूरा मामला।
देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को सरहद पार के हमलों के पलटवार की चुनौतियों से जूझना पड़ता है, तो मौसम की मार का भी कदम-कदम पर सामना करना पड़ता है। लद्दाख में सरहद की निगरानी में मुस्तैद फतेहपुर का सैनिक बर्फबारी में घिर जाने के कारण अपनी शादी में नहीं पहुंच सका।

हफ्ते भर पहले लद्दाख से श्रीनगर के लिए निकले थे
शादी के दिन फौजी का सूना पड़ा घर
मायूस हुए परिजनों ने अब 11 मार्च को शादी समारोह के आयोजन का निर्णय लिया है। फतेहपुर खागा कस्बे के दर्जिन टोला मुहल्ले के निवासी गौरव शुक्ला भारतीय सेना में है। मौजूदा में समय वह लद्दाख में तैनात हैं। गौरव की शादी नजदीकी मोहल्ले ब्राह्मण टोला के एक परिवार में हो रही है।
बृहस्पतिवार यानी 21 फरवरी को शादी समारोह का आयोजन था। परिजनों ने बताया कि शादी के लिए अवकाश लेकर गौरव करीब हफ्ते भर पहले लद्दाख से श्रीनगर के लिए निकले थे, लेकिन भारी बर्फबारी ने उनका रास्ता रोक लिया।
शादी से पहले की रस्मों के लिए भी दोनों परिवार बड़ी बेसब्री से गौरव का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच गौरव फोन से परिवारीजनों को अपने जल्द पहुंचने ही उम्मीद बंधा रहे थे। आखिर गुरुवार को शादी की घड़ी आ गई, लेकिन बर्फबारी में घिरे गौरव घर नहीं पहुंच सके। हालात देख घरवालों ने शादी के लिए 11 मार्च तय की है।